Deepika Singh Injured: टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। वो इन दिनों अपने शो ‘मंगल लक्ष्मी’ में बिजी हैं। इस शो में दीपिका भले ही लीड एक्ट्रेस नहीं हैं लेकिन सारी लाइमलाइट उन्होंने ही लूटी हुई है। वहीं, अब दीपिका के साथ इस शो की शूटिंग के दौरान एक भयानक हादसा हो गया है। एक्ट्रेस जब काम कर रही थीं तो सेट पर ही उन्हें चोट आ गई और उनके घायल होने के बाद शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ गई।
सेट पर घायल हुईं एक्ट्रेस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दिन दीपिका फिल्म सिटी में ‘मंगल लक्ष्मी’ के सेट पर ड्रीम सीक्वेंस शूट कर रही थीं। इस दौरान तेज हवा के कारण उनके पीछे रखा बड़ा-सा प्लाईवुड बोर्ड एक्ट्रेस के ऊपर आ गिरा और इस भारी प्लाईवुड बोर्ड से एक्ट्रेस की पीठ पर भयानक चोट आ गई। इस हादसे के बाद भी दीपिका ने बहादुरी दिखाई और घायल होने के बावजूद शूटिंग रुकने नहीं दी। लेकिन जब उनका दर्द बढ़ गया और उन्हें सूजन आ गई तो एक्ट्रेस को काम छोड़ घर जाना पड़ा।
कुछ समय पहले हुआ था ब्लड क्लॉट
वैसे ये पहली बार नहीं है जब ‘मंगल लक्ष्मी’ के सेट पर एक्ट्रेस दीपिका सिंह तकलीफों का सामना कर रही हों। इससे पहले उनकी आंख में इंजरी की खबर सामने आई थी। दरअसल, हाल ही में दीपिका की एक आंख में ब्लड क्लॉट हो गया था और एक्ट्रेस को शूटिंग करने में समस्या हो रही थी। तब भी मेकर्स ने जुगाड़ लगाकर उनका शूट उस एंगल से किया जहां से उनका ब्लड क्लॉट नजर न आए। ऐसे में अब लोगों को ये ही लग रहा है कि जब से दीपिका सिंह इस शो का हिस्सा बनी हैं, उनके साथ कुछ न कुछ होता ही जा रहा है।
काम पर लौटीं दीपिका सिंह
यह भी पढ़ें: Salman Khan की को-स्टार के साथ हुई करोड़ों की ठगी, जांच में जुटी CID टीम
अब कैसी है दीपिका की हालत?
वहीं, बात अब उनके हेल्थ अपडेट की करें तो दीपिका सिंह अब पहले से बेहतर हैं। इतना ही नहीं अब वो फिर से शूटिंग पर लौट चुकी हैं। इस बात की जानकारी खुद दीपिका ने अपने फैंस को दी है। एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर कर दिखाया है कि वो सेट पर जा रही हैं। अब उनका ये पोस्ट देखने के बाद फैंस भी राहत की सांस ले रहे हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
21 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
23 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines