Deepika Singh अचानक क्यों हुईं अस्पताल में भर्ती? पोस्ट शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

दीपिका सिंह की तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्हें अचानक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। हालांकि एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए अपनी हेल्थ पर अपडेट जारी किया है।

deepika singh admitted hospital low bp share health update in post

Deepika Singh File Photo

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका सिंह को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। एक्ट्रेस को अचानक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें उनके हाथ पर कैनुला लगा दिखाई दे रहा है। जैसे ही तस्वीर सामने आई तो एक्ट्रेस के फैंस भी दंग रह गए। हालांकि दीपिका सिंह ने अपनी हेल्थ पर अपडेट देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जाहिर है कि दीपिका सिंह को टीवी के पॉपुलर शो ‘दीया और बाती हम’ में संध्या बींदणी के किरदार के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन

क्या हुआ एक्ट्रेस को?

दीपिका सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस अस्पताल के बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके हाथ पर ड्रिप लगी हुई है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन दिया, ‘एक ये भी मेरी जिंदगी की सच्चाई है।’ इसके अलावा दीपिका ने डॉक्टर का धन्यवाद भी दिया है। उन्होंने कहा है कि डॉक्टर की वजह से उनकी लाइफ एक बार फिर से बच पाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

वीडियो में क्या बोलीं दीपिका?

पोस्ट के अलावा दीपिका सिंह ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने फैंस को अपनी हेल्थ पर अपडेट देते हुए कहा है कि, ‘हेलो दोस्तों.. मैं अब बिल्कुल ठीक हूं। घर भी आ गई हूं। मेरा बीपी लो हो गया था। ये सच बात है लेकिन मैं सेट पर काम नहीं कर रही थी। आज मेरी छुट्टी थी। थोड़ा एसिडिटी ज्यादा हो गया था मेरा जिसकी वजह से सिर में दर्द हुआ और बीपी लो हो गया था। इस वजह से मुझे ड्रिप चढ़ानी पड़ी लेकिन अब मैं बिल्कुल ठीक हूं।’

दीपिका ने आगे कहा, ‘एक से डेढ़ घंटा लगता है ड्रिप में। मैं अपने डॉक्टर को धन्यवाद कहना चाहती हूं कि उन्होंने हमेशा मेरी मदद की है। क्या है कि सोडियम की कमी से बीपी लो हो जाता है। मुझे एसिडिटी के बाद उल्टी हुई और इसके बाद मेरा बीपी लो हो गया।’ दीपिका ने यह भी बताया कि वह ठीक हैं और जल्द ही काम पर लौटेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ