हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Deepika Padukone की बेटी की वायरल तस्वीरों का सच, कपल नहीं फैंस ने दिखाई झलक

Deepika Padukone And Ranveer Singh.
विज्ञापन

Deepika Padukone With Baby Girl Photo Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की खुशी का इस वक्त ठिकाना नहीं है। कपल ने बीते दिन 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस बात का ऐलान दोनों ने खुद एक सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए किया। दीपिका और रणवीर के पेरेंट्स बनते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। सोशल मीडिया पर लोग कपल को लगातार बधाई के मैसेज भेज रहे हैं।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी के आने से फैंस में इस कदर खुशी है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी गर्ल के नाम तक सजेस्ट करना शुरू कर दिया है। लोगों ने दीपिका की बेटी के साथ AI तस्वीरें जनरेट करनी शुरू कर दी हैं।

दीपिका की गोद में दिखी बेटी

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जब से पेरेंट्स बने हैं, फैंस भी कपल की बेटी की झलक को देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि दीपिका अभी अस्पताल में एडमिट हैं। अभी कपल ने अपनी बेगी गर्ल की फोटो तो नहीं दिखाई लेकिन फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी बेटी की झलक दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका की बेटी को गोद में लिए हुए अस्पताल के बेड से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Deepika-Ranveer की बेटी का आया राशिफल, पापा या मम्मी किस पर गई हैं नन्ही परी?

फैंस समझ रहे असली फोटो

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं और उनकी गोद में एक बच्चा दिखाई दे रहा है। इन नकली तस्वीरों में एक्ट्रेस मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को आप देख सकते हैं कि इन्हें AI से जेनरेट किया गया है।

विज्ञापन

वहीं फैंस इन तस्वीरों को असली समझने की भूल कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कपल को भर-भरकर बधाई दे रहे हैं।

रणवीर का पूरा हुआ सपना

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तक बेटी के साथ कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि कपल कब तक अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पब्लिक करते हैं। बता दे कि साल 2018 में शादी के बंधन में बंधा ये कपल पहली बार पेरेंट्स बना है। बेबी गर्ल के जन्म के साथ ही रणवीर सिंह की विश भी पूरी हो गई है। बता दें कि रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो चाहते हैं कि उनकी बेटी हो। अब एक्टर की विश को एक्ट्रेस ने पूरा कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola