Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने प्रेग्रेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। अभिनेत्री जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। फैंस को भी ये जानने के लिए एक्साइटमेंट बनी हुई हैं कि दीपिका का पहला बच्चा बेटा होगा या बेटी। हालांकि दीपिका की डिलीवरी से पहले ही कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस को बेटा होगा। ऐसा हमारा नहीं बल्कि एक्ट्रेस की फैमिली का ही कहना है।
फैमिली ने लगाए कयास
दीपिका और रणवीर ने फरवरी 2024 में ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। तब से फैंस में इस गुडन्यूज को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई है। हालांकि जूम की एक रिपोर्ट की मानें तो परिवार ने कयास लगाए हैं कि दीपिका ‘बेटे’ को जन्म देंगी। दरअसल, दीपिका की सास का मानना है कि इस वक्त उनकी बहू के चहेरे पर अलग ही नूर है, जिससे लग रहा है कि दीपिका बेटे को होगा। साथ ही बच्चे ही होने वाली आंटी का भी यही मानना है। हालांकि ये सभी बातें मस्ती की हैं। दीपिका और रणवीर बेटे के पेरेंट्स बनेंगे या बेटी के ये तो आने वाले समय में ही पता लगेगा।
कब होगी डिलीवरी?
इसके साथ ही अगर एक्ट्रेस की डिलीवरी की बात करें तो कपल के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि दीपिका 28 सितंबर, 2024 को अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। जी हां, सूत्र से मिली जानकारी की मानें तो उनका कहना है कि दीपिका साउथ बॉम्बे स्थित एक अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं। हालांकि इस वक्त एक्ट्रेस ब्रेक पर हैं और एंजॉय कर रही हैं।
नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं दीपिका-रणवीर
हाल ही में दीपिका की सास ने भी होने वाले बच्चे के जन्म पर खुशी जाहिर की थी और उन्होंने सबका शुक्रिया भी किया था। दीपिका और रणवीर भी अपने आने वाले बच्चे को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। साथ ही बच्चे के जन्म के बाद कपल 110 करोड़ के नए घर में भी शिफ्ट हो सकता है। गौरतलब है कि इस वक्त दीपिका अपने काम से भी दूर हैं।
मैटरनिटी लीव पर रहेंगी दीपिका
हालांकि कहा जा रहा है कि बच्चे के जन्म के बाद दीपिका ब्रेक पर रहेंगी। दीपिका अपने बच्चे को पूरा समय देना चाहती हैं और इसलिए वो डिलीवरी के तुरंत बाद काम पर वापसी नहीं करेंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस कुछ महीनों तक अपने बच्चे की देखभाल करेंगी और अगले साल ही काम पर वापसी करेंगी। सूत्र के अनुसार दीपिका मैटरनिटी लीव के बाद अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास के साथ कल्कि के सीक्वल की शूटिंग में बिजी हो जाएंगी।
दीपिका को बेटा होगा या बेटी?
बता दें कि इसको लेकर अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है। ये सिर्फ सूत्रों और रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा है। हालांकि इस सबमें सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट की बात ये है कि दीपिका को बेटा होगा या बेटी? अब ये तो वक्त ही बताएगा।
यह भी पढ़ें- Mirzapur 3 के बोनस एपिसोड पर बोलीं ‘बीना भाभी’, जानें Rasika Dugal ने क्या कहा?
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
42 mins agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
45 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
15 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
19 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines