Deepika Padukone Video Deleted: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक तरफ अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर चर्चा में है, तो दूसरी तरफ अपनी फिल्मों को लेकर। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो पैपराजी के कैमरे पर हाथ मारते हुए नजर आई थी। इस वीडियो को अब डिलीट कर दिया गया है। जी हां, ये वीडियो एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है।
दीपिका ने कैमरे पर मारा था हाथ
दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण अपने पति संग छुट्टियां मनाकर वापस भारत लौटी। इस दौरान कुछ फैंस और पैपराजी एक्ट्रेस का वीडियो बना रहे थे और इस दौरान दीपिका ने एक कैमरे पर हाथ मार दिया। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो आग की तरह वायरल हो गया। वीडियो को देखकर कुछ लोग जहां एक्ट्रेस के बिहेवियर की आलोचना कर रहे थे। वहीं, दूसरी ओर एक्ट्रेस के फैंस ने उनको सपोर्ट किया और प्राइवेसी को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए।
वीडियो हुआ डिलीट
जी हां, अब यही वीडियो फिर से सुर्खियों में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया है और इसको हटाने की वजह दीपिका पादुकोण की प्राइवेसी बताई गई है। बताते चलें कि एक्ट्रेस के फैंस ने उन्हें सपोर्ट करते हुए कहा था कि आप इसको रिकॉर्ड क्यों कर रहे हैं? दूसरे यूजर ने लिखा था कि उनका फोटो खिंचवाने का मूड नहीं हैं, तो फिर आप क्यों जबरदस्ती कर रहे हैं। एक तीसरे यूजर ने लिखा था उनकी प्राइवेसी रहने दो। एक अन्य ने कमेंट किया था कि उनका मूड नहीं है अभी, तो ये सब क्यों? इस तरह लोगों ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया था।
Deepika Padukone
एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्में
बता दें कि दीपिका ना सिर्फ अपनी प्रेग्रेंसी बल्कि अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। जी हां, दीपिका की ‘सिंघम अगेन’ और ‘कल्कि 2989 एडी’ को लेकर फैंस बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती हैं।
यह भी पढ़ें- अभी भी उलझे हैं Aditya Roy Kapoor-Ananya के रिलेशन के तार! कपल का नहीं हुआ ब्रेकअप?
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
47 mins agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
2 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
4 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
5 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
6 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
9 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
18 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
18 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines