Deepika Padukone Upcoming Projects: दीपिका पादुकोण अपनी बेटी दुआ के जन्म के बाद अब फिर से फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूर रहने के बाद अब वो दो बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ वापसी करेंगी। पिछले साल अप्रैल तक दीपिका ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग करती रहीं, और प्रेग्नेंसी के बाद दीपिका ने कई फिल्में ड्रॉप भी कीं लेकिन अब वो फिर से रेडी हो रही हैं…. हाथ में दो फिल्में हैं। वो शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ और अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘एए22xए6’ का हिस्सा हैं। दोनों ही फिल्मों में उनका बहुत खास रोल देखने को मिलने वाला है।
फिल्म AA22xA6 क्यों है खास?
AA22xA6 अल्लू अर्जुन की 22वीं और एटली की 6वीं फिल्म होगी। इसका बजट भारतीय सिनेमा में अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है। हालांकि इसका बजट रामायण से कम है, लेकिन रामायण को रिलीज होने में अभी काफी देर है। चार फीमेल लीड वाली इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और म्रुणाल ठाकुर भी हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण ही इस फिल्म में सबसे खास लीड हैं।
रिपोर्ट्स की माने तो दीपिका फिलहाल इस फिल्म के प्रेप मोड में हैं, और नवंबर से इसकी शूटिंग शुरु कर देंगी, जिसके लिए अपने 100 दिन इस फिल्म की शूटिंग के नाम किए हैं।
ये भी पढ़ें:- Bigg Boss 19 के लिए अप्रोच किए गए कौन हैं ये 5 सितारे? कोई टीवी तो कोई है यूट्यूब स्टार
फिल्म AA22xA6 में क्या होगा खास?
दीपिका के वॉरियर लुक को डिजाइन किया जा चुका है, और इस लेडी वॉरियर के लिए खास तरह के हथियार भी डिजाइन किए गए हैं। जो ट्रेडिशनल लगे, लेकिन उनका इस्तेमाल फ्यूचरिस्टिक हो। अल्लू अर्जुन और एटली ने इस फिल्म में इंटरनेशनल विज़ुअल इफेक्ट कंपनीज के साथ प्रोडक्शन डिजाइन, एक्शन और विज़ुअल डिजाइन के लिए इंटरनेशनल क्रू हायर किया है, जिसकी झलक भी वो पहले दिखा चुके हैं। बताया जा रहा है कि AA22xA6 एक बेहद टेक्नॉलॉजिकली एडवांस फिल्म होने वाली है, जिसमें अलग-अलग पैरेलल यूनीवर्स में अल्लू अर्जुन के तीन अलग-अलग कैरेक्टर्स होंगे, एटली इस फिल्म के लिए 2026 सितंबर तक शूटिंग शेड्यूल में रहने वाले हैं और इसकी रिलीज को वो 2027 के सेकेंड हॉफ में शेड्यूल करने का प्लान कर रहे हैं।
किंग खान की फिल्म ‘किंग’ में दिखेंगी
सेट पर एक्शन शूटिंग के दौरान शाहरुख के जख्मी होने के बाद पिछले तकरीबन डेढ़ महीने से फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग रुकी हुई है। दीपिका का इस फिल्म में भी एक बेहद खास कैरेक्टर है, जिसे अक्टूबर तक दीपिका को पूरा कर लेना है। शाहरुख के फिट होते ही ‘किंग’ का शेड्यूल शुरु होना है। सिद्धार्थ आनंद ने अपनी तरफ से सारी तैयारी पूरी कर रखी है। अगर किंग की शूटिंग आगे बढ़ती है, तो दीपिका को अल्लू अर्जुन की फिल्म और किंग के शूट्स के बीच मैनेज करना होगा। और इन सबके बीच दीपिका को दुआ का ख्याल भी रखना है ,तो वर्क और फैमिली लाइफ बैलेंस के बीच दीपिका अब फाइनली इस दोनो बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार हो रही हैं।
ये भी पढ़ें:- Apoorva Mukhija से एक्स बॉयफ्रेंड समेत इन दोस्तों ने भी बनाई दूरी, किसी ने किया अनफॉलो तो किसी ने किया एक्सपोज!
संबंधित खबरें
OTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
1 hr agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
2 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
3 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
5 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
7 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
7 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
9 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
12 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines