Deepika Padukone Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण किसी भी वक्त अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं। हालांकि बेबी के बर्थ से पहले एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दीपिका को उनके लेटेस्ट लुक के लिए ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ी हुई है। लोग आपस में एक-दूसरे पर तंज कस रहे हैं। आखिर क्या है मामला?
सिद्धिविनायक मंदिर गए थे दीपिका-रणवीर
दरअसल, दीपिका पादुकोण हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह संग बप्पा का आशीवार्द लेने सिद्धिविनायक मंदिर गए थे। जहां से कपल के कई वीडियोज सामने आए, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गए। इन वीडियोज के सामने आने के बाद लोगों ने कपल की खूब तारीफ की। इस दौरान रणवीर अपनी पत्नी का खूब ख्याल रखते नजर आए। हालांकि अब दीपिका को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
इंटरनेट पर हो रही बहस
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए साड़ी लुक लिया था। ग्रीन कलर की इस साड़ी में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था। हालांकि अब इंटरनेट पर बहस हो रही है कि अगर दीपिका ने इतना लुक लिया था, तो उन्होंने ‘मंगलसूत्र’ तक पहनना जरूरी नहीं समझा। साथ ही वो ‘बिंदी’ लगाना भी जरूरी नहीं समझती हैं। इन बातों को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स आपस में लड़ रहे हैं।
यूजर्स एक-दूसरे से झगड़ रहे
एक यूजर ने दीपिका और रणवीर की उस दिन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि कल्पना करें कि आप इतना पैसा कमा रहे हैं और फिर भी एक मंगलसूत्र नहीं खरीद पा रहे हैं। खासकर किसी मंदिर में जाते समय भी नहीं और #DeepikaPadukone #tanishq की ब्रांड एंबेसडर हैं… हद है। यूजर के इस कमेंट पर दूसरे यूजर ने लिखा कि अरे उसे अकेला छोड़ दो, वह पहले से ही बहुत कुछ सह रही है, तुम लोगों को उसके हर काम से समस्या है, तुम कितनी मशहूर सेलेब्रटी को हर रोज मंगलसूत्र पहने देखते हो? उसका पति उसके साथ वहीं है, बस इतना ही काफी है।
हर कोई कर रहा रिएक्ट
इसके बाद कहा गया कि ओह… मुझे इसकी परवाह नहीं है कि आप क्या सोचते हैं। यह एक मंदिर है और संस्था की पवित्रता बनाए रखें और अगर नहीं कर सकते तो घर पर ही रहें। इसके बाद जवाब आता है कि अरे उसने बिंदी भी नहीं लगाई, तो इस पर एक यूजर ने लिखा कि हां, शुक्र है कि पंडितजी ने हल्दी-कुकुम तो लगा दिया। इस तरह के तमाम कमेंट्स यूजर्स इस मुद्दे पर कर रहे हैं।
किसी भी वक्त आ सकती है गुड न्यूज
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण को बीते दिन मुंबई के एक अस्पताल पहुंचीं थी, जहां से एक्ट्रेस के तमाम वीडियोज सामने आने के बाद लोगों ने कयास लगाए कि एक्ट्रेस जल्दी ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं और डिलीवरी के लिए अस्पताल गई हैं। फैंस भी गुड न्यूज सुनने के लिए बेकरार हैं। देखने वाली बात होगी कि कपल कब अपने पहले बच्चे की अनाउंसमेंट करेगा।
यह भी पढ़ें- नशे में धुत एक्टर ने एयरपोर्ट पर की बदतमीजी, पुलिस ने किया अरेस्ट, रजनीकांत के साथ शेयर कर चुके स्क्रीन
संबंधित खबरें
ओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
53 mins agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 hr agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
4 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
5 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines