Deepika Padukone Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लाइमलाइट में हैं। उनकी प्रेग्नेंसी को 5 महीने हो चुके हैं। जल्द ही एक्ट्रेस के घर किलकारी गूंजेगी। इस बीच उन्हें मुंबई के एक होटल में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी मां भी मौजूद रहीं। ब्लैक ड्रेस के साथ डेनिम की जैकेट में दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा था। जैसे ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, वीडियो में दीपिका के साथ एक छोटी बच्ची दिखाई दे रही है, जिसने उनका पर्स हाथ में पकड़ रखा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, रणवीर सिंह इस समय अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए गए हैं। ऐसे में दीपिका का ख्याल रखने के लिए एक्ट्रेस की मां उजाला पादुकोण उनके साथ दिखाई दीं। वीडियो में एक्ट्रेस को रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही एक्ट्रेस होटल से बाहर निकलती हैं, तो उनके आगे एक नाबालिग बच्ची उनका पर्स हाथ में पकड़े हुए नजर आती है। वीडियो में बच्ची एक्ट्रेस के आगे-आगे चलती हुई नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor की पत्नी Oops मोमेंट का शिकार, कैमरे के सामने हुई बड़ी चूक, यूजर्स ने किया ट्रोल
वीडियो देखकर भड़के लोग
दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस ने नाबालिग बच्ची को हाउस मेड के तौर पर रखा है और वो उससे बाल मजदूरी करा रहीं हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘बेशर्म.. बच्ची से बाल मजदूरी करा रही है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कम उम्र की बच्ची को काम पर रख लिया। बड़ी उम्र की महिला को काम पर रखने के लिए इनके पास पैसे नहीं होते क्या?’
जल्द करेंगे पहले बच्चे का स्वागत
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ महीने पहले ही इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया था। ये कपल शादी के पांच साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका और रणवीर सितंबर महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
42 secs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
1 hr ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
4 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
13 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
15 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
16 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
18 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines