फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता पाई, वहीं अब इसके दूसरे भाग से जुड़ी एक खबर ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. खासकर दीपिका पादुकोण के चाहने वालों के लिए ये खबर थोड़ी निराशाजनक है.
मेकर्स की आधिकारिक घोषणा और कारण
‘Kalki 2898 AD’ के सीक्वल से दीपिका पादुकोण के बाहर होने की खबर अब आधिकारिक हो चुकी है. फिल्म प्रोडक्शन हाउस Vyjayanthi Films ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि बहुत कोशिहों मेकर्स दीपिका से पॉर्टनर्शिप नहीं कर पा रहे हैं. और इसलिए दीपिका सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. रिलीज स्टेटमेंट में लिखा गया है कि ऐसी फिल्म को जैसा चाहिए दीपिका की तरफ से उस तरह के कमिटमेंट में कमी है. साथ ही उन्हें उनके करियर के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं.
यह भी पढ़ें: ‘कल्कि 2898 एडी’ से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, तो संदीप रेड्डी वांगा ने कसा तंज? जानिए क्या है सच्चाई
क्या है ‘कमिटमेंट इशू’ की असली वजह?
मेकर्स ने ‘कमिटमेंट’ शब्द से ही संकेत दिया कि दीपिका के व्यस्त शेड्यूल और अन्य प्रोजेक्ट्स की वजह से यह फैसला लिया गया है. पिछली रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दीपिका ने फिल्म ‘स्पिरिट’ भी छोड़ दी थी, जहां उन्होंने 8 घंटे काम करने की मांग की थी. मां बनने के बाद दीपिका के लिए टाइम मैनेजमेंट में थोड़ी दिक्कतें आई हैं. उन्होंने पहले भी एक इंटरव्यू में कहा था की वो शूटिंग के लिए अपनी बेटी से अलग नहीं रहना चाहती हैं वो उसे वैसे ही पलना चाहती हैं जैसे उनकी मां ने उन्हें पाला.
कल्कि’ की भूमिका और अगला कदम
पहली फिल्म में दीपिका ने SUM-80 यानी सुमति की भूमिका निभाई थी, जो एक लैब सब्जेक्ट थी और गर्भवती थी उसका बच्चा ही भविष्य में कल्कि अवतार बनेगा. यह किरदार कहानी का सेंट्रल कैरेक्टर होगा. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सीक्वल में उनकी जगह कौन लेगा और किस तरह से कहानी आगे बढ़ेगी. मेकर्स ने फिलहाल कोई नाम नहीं बताया है.
यह भी पढ़ें: नेशनल लोक अदालत से मिली हनी सिंह को बड़ी राहत, 6 साल पुराना केस खत्म, जानिए पूरा मामला
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines