दीपिका पादुकोण ने छोड़ा ‘Kalki 2898 AD’ का सीक्वल, मेकर्स बोले फिल्म को चाहिए पूरा कमिटमेंट

साल 2024 की हिट ‘कल्कि 2898 एडी’ का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला था. लेकिन अब इसके सीक्वल को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने फैन्स को हैरान कर दिया है.

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता पाई, वहीं अब इसके दूसरे भाग से जुड़ी एक खबर ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. खासकर दीपिका पादुकोण के चाहने वालों के लिए ये खबर थोड़ी निराशाजनक है.

विज्ञापन

मेकर्स की आधिकारिक घोषणा और कारण

‘Kalki 2898 AD’ के सीक्वल से दीपिका पादुकोण के बाहर होने की खबर अब आधिकारिक हो चुकी है. फिल्म प्रोडक्शन हाउस Vyjayanthi Films ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि बहुत कोशिहों मेकर्स दीपिका से पॉर्टनर्शिप नहीं कर पा रहे हैं. और इसलिए दीपिका सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. रिलीज स्टेटमेंट में लिखा गया है कि ऐसी फिल्म को जैसा चाहिए दीपिका की तरफ से उस तरह के कमिटमेंट में कमी है. साथ ही उन्हें उनके करियर के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं.

विज्ञापन

क्या है ‘कमिटमेंट इशू’ की असली वजह?

मेकर्स ने ‘कमिटमेंट’ शब्द से ही संकेत दिया कि दीपिका के व्यस्त शेड्यूल और अन्य प्रोजेक्ट्स की वजह से यह फैसला लिया गया है. पिछली रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दीपिका ने फिल्म ‘स्पिरिट’ भी छोड़ दी थी, जहां उन्होंने 8 घंटे काम करने की मांग की थी. मां बनने के बाद दीपिका के लिए टाइम मैनेजमेंट में थोड़ी दिक्कतें आई हैं. उन्होंने पहले भी एक इंटरव्यू में कहा था की वो शूटिंग के लिए अपनी बेटी से अलग नहीं रहना चाहती हैं वो उसे वैसे ही पलना चाहती हैं जैसे उनकी मां ने उन्हें पाला.

विज्ञापन

कल्कि’ की भूमिका और अगला कदम

पहली फिल्म में दीपिका ने SUM-80 यानी सुमति की भूमिका निभाई थी, जो एक लैब सब्जेक्ट थी और गर्भवती थी उसका बच्चा ही भविष्य में कल्कि अवतार बनेगा. यह किरदार कहानी का सेंट्रल कैरेक्टर होगा. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सीक्वल में उनकी जगह कौन लेगा और किस तरह से कहानी आगे बढ़ेगी. मेकर्स ने फिलहाल कोई नाम नहीं बताया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ