Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों चर्चा में हैं। अब भई एक्ट्रेस मम्मी बनने वाली हैं, तो उनका सुर्खियों में रहना तो बनता है, लेकिन क्या आप होने वाली मम्मी के बारे में एक खास बात जानते हैं। अगर नहीं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। दरअसल, एक बार दीपिका पादुकोण ने खुद अपनी सीक्रेट बातों को रिवील किया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। बता दें कि ये वीडियो टीवी के फेमस कॉमेडी शो कपिल शर्मा के शो का है। आइए आपको बताते हैं दीपिका पादुकोण के सीक्रेट…
पुराना वीडियो
इंटरनेट पर मौजूद कपिल शर्मा शो का ये वीडियो वैसे तो पुराना है, लेकिन इस वीडियो में कपिल शर्मा, अभिनेत्री से सवाल करते हैं कि लोग कहते हैं कि आपको सड़क पर खड़े होकर पानीपुरी खाने का शौक है और आप अक्सर भेष बदलकर ऐसा करती हैं। इस सवाल के जवाब पर दीपिका कहती हैं कि हां, मैं ऐसा करती हूं और ये सच है। फिर कपिल कहते हैं कि आप कहां पर ऐसा करती हैं, तो एक्ट्रेस जवाब देती हैं कि मैं बांद्रा में खाती हूं और कोलकात्ता में सब्यसाची की शॉप के बाहर बहुत फेमस चाट वाला होता था, अब पता नहीं, पर वहां पर मैंने खाया है। वहां, मैंने बहुत गोल-गप्पे खाए हैं। दीपिका ने आगे कहा कि मुझे गोल-गप्पे में बहुत दिलचस्पी है।
यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
वहीं, एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा कि हां, आप सही कह रही हैं, वहां का पुचका बहुत फेमस है। दूसरे यूजर ने लिखा कि वहां पर बहुत टेस्टी गोल-गप्पे मिलते हैं। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि पानीपुरी है ही ऐसी चीज, जो सबको पसंद आ जाती है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
अक्सर चर्चा में बना रहता है कपल
बता दें कि दीपिका अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर खबरें थी कि उन्होंने एक फैंस के कैमरे पर हाथ मार दिया। इसके पहले दीपिका और रणवीर के तलाक की अफवाहें भी उड़ी थी। हालांकि इन खबरों पर टीम ने सफाई पेश करते हुए कहा था कि रणवीर ने अपनी शादी की फोटोज सहित साल 2023 की सभी पोस्ट को आर्काइव किया है और उन्हें डिलीट नहीं किया है। बताते चलें कि दीपिका इन दिनों ग्लोबल डिसरप्टर्स 2024 (Global Disruptors 2024) को लेकर भी चर्चा में रही। दरअसल, एक्ट्रेस इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने वाली पहली भारतीय स्टार हैं। फैंस ने इसके लिए दीपिका को बधाई भी दी है।
यह भी पढ़ें- तीन घंटे तक चली सर्जरी, बहुत मेजर था ऑपरेशन, Rakhi Sawant के एक्स हसबैंड ने दिखाई ड्रामा क्वीन की झलक
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
15 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines