Deepika Padukone, Ranveer Singh Reveals Daughter Face: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कपल छाया रहता है. इस बीच दीपिका और रणवीर ने फैंस को दिवाली के मौके पर खास गिफ्ट दे दिया है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कपल ने ऐसा क्या सरप्राइज दिया है, तो आपको बता देते हैं कि ये उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा हुआ नहीं है.
कपल ने शेयर की बेटी की फोटोज
दीपिका और रणवीर ने दिवाली के खास मौके पर फैंस को बड़ा गिफ्ट देते हुए अपनी बेटी दुआ के साथ फोटोज शेयर कर दी हैं. सोशल मीडिया पर दुआ की फोटोज आते ही छा गई हैं. सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी दुआ की फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स के जरिए जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
सेलेब्स ने लुटाया प्यार
दुआ का फोटो देखने के बाद सेलेब्स ने भी जमकर प्यार लुटाया है. रकुल प्रीत सिंह ने लिखा गॉड ब्लेस. जहीर इकबाल ने लाल दिल की इमोजी. राजकुमार राव ने लिखा कि सो क्यूट, गॉड ब्लेस यू. भारती सिंह ने दिल और नजर की इमोजी शेयर की है. बिपासा ने लिखा कि दुआ अपनी मां का छोटा वर्जन लग रही हैं. एटली ने लाल दिल की इमोजी शेयर की है.
2024 में हुआ था दुआ का जन्म
इसके अलावा फैंस भी भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं. बता दें कि साल 2018 में 14 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी हुई थी. साल 2024 में 8 सितंबर को दीपिका-रणवीर ने अपनी बेटी का वेलकम किया था. बीते महीने यानी 18 सितंबर को दुआ एक साल की हो गई हैं.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
इसके अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण, साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म AA22xA6 में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में भी दीपिका का जलवा देखने को मिलेगा. वहीं, अगर रणवीर की बात करें तो रणवीर फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं.
यह भी पढ़ें- इस फिल्म को बनाने के लिए जर्मनी से आई मशीन, बनी थी भारत की पहली रंगीन मूवी
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
8 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
13 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines