Deepika Padukone Crush: बॉलीवुड की बेहद खूहसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सभी के दिल पर राज करती हैं. मगर अपनी डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के दौरान उनके दिल पर ‘धुरंधर’ फिल्म का ये हीरो छाया हुआ था. एक पुराने इंटरव्यू के हवाले से यह बात सामने आई है कि करियर की शुरुआत में दीपिका को अपने को-स्टार अर्जुन रामपाल पर जबरदस्त क्रश था.
यह भी पढ़ें: राजेंद्र कुमार की पत्नी ‘शुक्ला कुमार’ का हुआ निधन, शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री
पुराने इंटरव्यू में कुबूल किया अपना क्रश
एक पुराने इंटरव्यू के दौरान धुरंधर की सफलता पर दीपिका बात कर रही थी. तभी उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में अर्जुन रामपाल पर क्रश वाली बात बताई. अर्जुन ने ‘ओम शांति ओम’ में ‘मुकेश मेहरा’ का किरदार निभाया था, जो एक पावरफुल और धुरंधर फिल्म मेकर की भूमिका थी. दीपिका ने बताया कि अर्जुन की पर्सनैलिटी और उनके लुक ने उन्हें काफी प्रभावित किया था.
दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल की पहली मुलाकात
दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल पहली बार ओम शांति ओम (2007) के सेट पर मिले थे. इंटरव्यू में दीपिका ने बताया कि सेट पर वे अर्जुन को सबसे हेंडसम पुरुषों में से एक मानती थी. जब भी वह अर्जुन को देखती तो हैरान हो जाती थी.
यह भी पढ़ें: ‘काजू’ के जन्म के 20 दिन बाद शूटिंग पर लौटीं भारती सिंह, पैप्स को बांटी मिठाइयां
शूटिंग के दौरान का अनुभव
दीपिका जब बॉलीवुड में नई थीं, तो वे काफी शर्मीली हुआ करती थीं. उन्होंने बताया कि सेट पर अर्जुन रामपाल के सामने एक्टिंग करना उनके लिए थोड़ा मुश्किल होता था क्योंकि वे उन्हें बहुत पसंद करती थीं. अर्जुन उस समय बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और फिट एक्टर्स में से एक माने जाते थे. दीपिका ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि वे अक्सर अर्जुन को चोरी-छिपे देखा करती थीं.
फैंस का क्या रहा रिएक्शन?
दीपिका का ये भोलापन और अर्जुन को पसंद करने वाली बात फैंस को काफी पसंद आई. फैंस ने दीपिका की मासूमियत को बड़े प्यार से लिया. आज के समय में दीपिका पादुकोण, एक्टर रणवीर सिंह की पत्नी हैं और उन दोनों की प्यारी सी बेटी भी है.
यह भी पढ़ें: प्रोड्यूसर्स ने PM Modi को लिखा पत्र, मिडिल ईस्ट से की ‘धुरंधर’ से बैन हटाने की मांग
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines