Deepika Padukone Spotted Mumbai Airport: 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत ने इतिहास रच दिया है। एसएस राजमौली की ‘RRR’ फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए Oscars अवॉर्ड मिला है।
इस बीच अब सभी सितारें वतन वापसी कर रहे हैं। हाल ही में साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram charan) और जूनियर एनटीआर देश लौटे थे, अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी भारत लौट आईं हैं।
बीती रात देश वापस लौटीं दीपिका पादुकोण
बता दें कि बीती रात बॉलीवुड फिल्म स्टार दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॉ किया गया। इस दौरान अदाकारा का ग्रैंड वेलकम हुआ। साथ ही इस दौरान एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं, जिसमें वो बहुत गॉर्जियस लग रही हैं।
और पढ़िए –Zwigato Box Office Collection Day 3: टिकट विंडो पर कैसा रहा ‘ज्विगाटो’ का तीसरा दिन? जानें
ऑल ब्लैक लुक में नजर आई एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण ने ब्लैक कलर की हाईनेक टी पहनी थी, साथ ही अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अदाकारा ने एक बन बनाया हुआ था। एक्ट्रेस के इस लुक के फोटो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेसेंटिंग स्पीच से पूरे भारत का सीना गर्व से किया चौड़ा
बताते चलें कि 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेसेंटिंग स्पीच से पूरे भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। RRR के ‘नाटू नाटू’ गाने और शॉर्ट डॉक्युमेंट्री मूवी ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ की ऑस्कर में धूम रही है और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका ने भी स्टेज पर अपनी दमदार स्पीच से देश को गर्व महसूस कराया। जब एक्ट्रेस दीपिका स्पीच दे रही थीं, तब ऑडिटोरियम में मौजूद लोग उनके लिए हूटिंग कर रहे थे और तालियां बजा रहे थे।
दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट
इसके साथ ही अगर दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को ऋतिक रोशन संग ‘फाइटर’ मूवी में देखा जाएगा। इसके साथ ही एक्ट्रेस के पास साउथ एक्टर प्रभास संग भी एक मूवी है। साथ ही बता दें कि वो आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में नजर आई थीं।
संबंधित खबरें
कौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
32 mins agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
4 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
4 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
5 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
13 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines