हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Deepika-Ranveer के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, कपल ने सुनाई गुड न्यूज

Deepika Padukone-Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने फैंस से साथ गुड न्यूज शेयर कर दी है। ये खबर सुनने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं और दीपिका और रणवीर को बधाइयां दे रहे हैं।

विज्ञापन
image credit: social media

Deepika Padukone-Ranveer Singh: बॉलीवुड के मोस्ट ब्यूटीफुल कपल यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फैंस को बड़ी गुडन्यूज दे दी है। जी हां, फैंस को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था आखिरकार वो आ गया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को इस गुड न्यूज की जानकारी दी है। जैसे ही फैंस को ये खबर मिली तो सभी एक्साइटेड हो गए और कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

यूजर्स ने कपल पर लुटाया प्यार

बता दें कि फैंस को बेसब्री से दीपिका और रणवीर की तरफ से इस गुड न्यूज का इंतजार था। वहीं, अब कपल ने ये खुशखबरी फैंस को दे दी है। सोशल मीडिया पर हर तरफ दीपिका और रणवीर को गुड न्यूज वाला पोस्ट वायरल हो रहा है। एक यूजर ने इस कमेंट किया आपको बहुत बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने लिखा कि ओएमजी, आपको बहुत शुभकामनाएं। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि जिस पल का इंतजार था वो आ गया। हर कोई दीपिका और रणवीर को बधाई देने में लगा है। यूजर्स इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। दीपिका-रणवीर ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें कपल ने बच्चे के जन्म का महीना सितंबर, 2024 बताया है।

विज्ञापन

बाफ्टा अवॉर्ड के दौरान आईं थी दीपिका के मां बनने की खबरें

बता दें कि जब हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 77वें बाफ्टा अवॉर्ड में हिस्सा लिया था, तो लोगों ने एक्ट्रेस के मां बनने के कयास लगाए थे। इस इवेंट में दीपिका के लुक को देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया था कि दीपिका मां बनने वाली है। हालांकि उस दौरान ना दीपिका और ना ही रणवीर ने इस पर कोई रिएक्ट किया था, लेकिन अब कपल ने खुद ही ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर कर दी है और फैंस भी बेहद खुश हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को इटली में शादी की थी। अब शादी के 6 साल बाद कपल ने गुड न्यूज दी है। हर कोई इस जोड़े के लिए दुआ कर रहा है।

दोनों की लव स्टोरी रामलीला से हुई शुरू

कपल की लव स्टोरी की बात करें तो वो भी बेहद अनोखी है। जी हां, फिल्म रामलीला के दौरान दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। वहीं से दोनों का दिल एक-दूसरे के लिए धड़का था और फिर कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। इसके बाद कपल ने सात समंदर पार जाकर सात फेरे लिए और अब फाइनली ये कपल आगे बढ़ रहा है। जल्द ही दीपिका और रणवीर अपने बच्चे का वेलकम करने वाले हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola