हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

मां बनने के बाद पहली बार दिखीं Deepika Padukone, बेटी को गोद में थामे एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पहली बार बेटी दुआ के साथ पब्लिक अपीयरेंस दी है। अब इनके वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Deepika Padukone

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। जब से दीपिका मां बनी हैं उनके फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं। एक्ट्रेस घर से बाहर नजर ही नहीं आ रहीं और उनकी एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले तरस रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) भी रिलीज हुई है और इस फिल्म के किसी भी प्रमोशनल इवेंट पर दीपिका पादुकोण नजर नहीं आईं। ऐसे में फैंस की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। लेकिन अब आखिरकार फैंस को दीपिका की एक झलक पाने का मौका मिल ही गया।

बेटी के साथ पहली बार दिखीं दीपिका पादुकोण

अब एक्ट्रेस मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक्ली नजर आई हैं। कुछ देर पहले दीपिका पादुकोण को मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान उनके साथ में उनके पति एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी दिखाई दिए और खुशी की बात तो ये है कि इस कपल के साथ उनकी बेटी ‘दुआ पादुकोण सिंह’ (Dua Padukone Singh) भी दिखाई दी है। ये दुआ की पहली पब्लिक अपीयरेंस है। आपको बता दें, इस दौरान दीपिका और रणवीर ने पैपराजी को पोज नहीं दिए बल्कि वो सीधे एयरपोर्ट चले गए।

एयरपोर्ट पर दुआ संग दिखे दीपवीर

इनकी गाड़ी सीधे गेट पर रुकी, जिसकी वजह से पैपराजी दीपिका या उनकी बेटी का चेहरा कैप्चर नहीं कर पाए। हालांकि, गाड़ी में दीपिका की एक झलक देखने को मिली जहां एक्ट्रेस अपनी बेटी को प्यार से थामे हुए नजर आ रही हैं। वहीं, जब वो एयरपोर्ट पर दिखीं तो उन्होंने एक सिंपल सी मैक्सी ड्रेस पहनी हुई है और बेबी कर्रिएर पहनकर बेबी को पकड़ा हुआ है। इस दौरान रणवीर सिंह अपनी वाइफ के पीछे चलकर उनका ख्याल रखते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Jiya Shankar की वायरल हुई ड्रिप लगी तस्वीर, अस्पताल में ही बीती दिवाली; अब हुआ खुलासा

कहां के लिए हुए रवाना?

अब इस फैमिली को एयरपोर्ट पर देखकर फैंस भी सोच में पड़ गए हैं कि दीपवीर अपनी बेटी को लेकर कहां जा रहे हैं। क्या दुआ अपनी पहली ट्रिप के लिए विदेश जा रही है? अभी तक इस बात को लेकर खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल तो फैंस इस न्यू मॉम और बेबी को देखकर ही खुश हो गए हैं। अब हर किसी को उस पल का इंतजार है जब दीपवीर फैंस से अपनी बेटी को मिलवाएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें