Deepika Padukone, Ranbir Kapoor

Deepika Padukone-Ranbir Kapoor का रियूनियन, 'ये जवानी है दीवानी' का आएगा सीक्वल?

Deepika Padukone-Ranbir Kapoor: बॉलीवुड की ऑनस्क्रीन हिट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक साथ क्या नजर आए कि कई तरह की बातें शुरू हो गईं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की चर्चा हो रही है.

Deepika Padukone-Ranbir Kapoor: बॉलीवुड की ऑनस्क्रीन हिट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को हाल ही एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जैसे ही दोनो पर कैमरों की नजरें पड़ी, तो तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. दीपिका और रणबीर के एक साथ नजर आते ही कई तरह की बातें भी इंटरनेट पर शुरू हो गई. दीपिका और रणबीर के एक साथ नजर आने के बाद चर्चा हो रही है कि दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए फिर से साथ नजर आए हैं.

विज्ञापन

‘ये जवानी है दीवानी’ का दूसरा पार्ट

दरअसल, इंटरनेट पर चर्चा है कि दोनों ‘ये जवानी है दीवानी’ के दूसरे पार्ट के लिए एक साथ नजर आए हैं. हालांकि, दोनों इस प्रोजेक्ट के लिए साथ नजर आए हैं या फिर कोई और बात है, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या दोनों किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ दिखे या फिर ये एक नॉर्मल मुलाकात थी. अब इसका पता तो आने वाले वक्त के साथ ही लगेगा. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ