बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘स्प्रिट’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। प्रभास स्टारर इस फिल्म के लिए पहले उन्हें साइन किया गया था। हालांकि अब उनकी जगह तृप्ति डिमरी को फाइनल कर लिया गया है। दीपिका के फिल्म से बाहर होते ही कई तरह के रूमर्स आने लगे हैं, जिसमें एक रूमर दीपिका पादुकोण की अधिक डिमांड भी बताई गई। खैर अब इसे लेकर एक नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि ‘स्प्रिट’ में कथित तौर पर बोल्ड सीक्वेंस और हिंसक एक्शन हाेंगे जिसकी वजह से दीपिका ने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग किया है।
तृप्ति डिमरी हुईं फाइनल
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्प्रिट’ को ‘ए-रेटेड’ ट्रीटमेंट के साथ एक पुलिस बेस्ड एक्शन थ्रिलर के रूप में डिजाइन किया गया है। फिल्म में कथित तौर पर बोल्ड सीन और हिंसक एक्शन भी शामिल होगा, जो कि एक नॉर्मल कमर्शियल तेलुगु सिनेमा से अलग होगा। दीपिका पादुकोण की जगह अब ‘स्प्रिट’ में तृप्ति डिमरी लीड एक्ट्रेस के तौर पर आ गई हैं, जिन्हें पहले संदीप रेड्डी की ‘एनिमल’ में देखा गया था।
यह भी पढ़ें: क्या Paresh Rawal ने ब्याज के साथ लौटाई पूरी फीस? Hera Pheri 3 छोड़ने की वजह भी रिवील
बोल्ड और हिंसक सीन बना वजह?
सूत्र के मुताबिक, संदीप रेड्डी वांगा अपनी फिल्म ‘स्प्रिट’ के लिए एक ऐसी एक्ट्रेस चाहते थे जो पहले से लिखे गए सीन्स के साथ सहज हो। उन्होंने सेट पर प्रोफेशनल माहौल को लेकर आश्वासन दिया। इस पर तृप्ति डिमरी ने हामी भर दी है। सूत्र ने बताया कि इससे पहले दीपिका पादुकोण से भी इस सीन को लेकर चर्चा हुई थी। उन्होंने बोल्ड और हिंसक सीन को कुछ कम करने का सुझाव दिया था। कहा जा रहा है कि क्रिएटिव मतभेदों और फाइनेंशियल चर्चाओं के चलते दीपिका पादुकोण ने फिल्म से दूरी बनाना बेहतर समझा।
फीस को लेकर असहमति
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि दीपिका पादुकोण ने ‘स्प्रिट’ के लिए 40 करोड़ रुपये फीस मांगी थी, जबकि मेकर्स ने 20 करोड़ रुपये फीस देने की बात कही। एक्ट्रेस इन दिनों मदरहुड पीरियड में हैं इसलिए उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को ध्यान में रखते हुए एक निश्चित शेड्यूल की मांग की थी लेकिन इसकी पुष्टि मेकर्स कथित तौर पर नहीं कर पाए। खैर अब संदीप रेड्डी वांगा तृप्ति डिमरी के साथ अक्टूबर 2025 से ‘स्प्रिट’ पर काम शुरू करेंगे।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines