रणवीर संग सगाई विन डीजल संग बच्चे चाहती थीं दीपिका, Video हुआ Viral

Deepika Padukone Video Viral: दीपिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आने का बाद इसपर खूब मीम्स बन रहे हैं और लोग दीपिका को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इन सबके बीच अब दीपिका का एक और वीडियो विन डीजल के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Deepika Padukone Video Viral

image credit: social media

Deepika Padukone Video Viral: करण जौहर का शो कॉफी विद करण इन दिनों बहुत चर्चा में है। इस शो के पहले मेहमान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बने। दोनों ने इस शो में अपने-अपने राज का खुलासा किया है। इस शो में दीपिका ने यह भी कहा कि जब वह रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में नहीं थीं तब वह दो-तीन दूसरे लड़कों को डेट कर रही थीं। दीपिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आने का बाद इसपर खूब मीम्स बन रहे हैं और लोग दीपिका को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इन सबके बीच अब दीपिका का एक और वीडियो विन डीजल के साथ सोशल मीडिया पर वायरल (Deepika Padukone Video Viral) हो रहा है।

विन डीजल के लिए जाहिर कीं भावनाएं

यह वीडियो वैसे तो काफी पुराना है। लेकिन इसमें दीपिका जो भी कह रही हैं, उसे सुनने के बाद फैंस का चौंकना लाजमी है। दरअसल दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल के साथ भारत और विदेश में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। दोनों की रील लाइफ और रियल लाइफ दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी है। दीपिका ने कई बार ऐसा कहा है कि उनके जैसा दूसरा कोई नहीं है। इसके अलावा दीपिका ने विन डीजल के लिए अपनी भावनाएं भी जाहिर कीं।

बच्चे पैदा करने का भी सोच लिया

जब दीपिका इंटरनेशनल चैट शो ‘द एलेन डिजेनर्स शो’ में पहली बार शामिल हुईं, तब दीपिका ने बताया था कि वह विन की तरफ काफी आकर्षित हैं। वह विन को इतना पसंद करती हैं कि मन ही मन उनके साथ बच्चे पैदा करने के बारे में भी सोच लिया है। शो की होस्ट एलेन डिजेनर ने दीपिका से जब उनके और विन के रोमांस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘आग के बिना धुआं नहीं उठता।’

ट्रोल हो रहीं दीपिका

हालांकि दीपिका का यह पुराना वीडियो है, जो कि फैंस को हैरान कर रहा है। लोगों का कहना है कि रणवीर संग सगाई के दो साल बाद दीपिका ऐसी बातें कैसे कर सकती हैं। भले ही दीपिका ने यह सब बातें मजाक में की हों, लेकिन फैंस ने इसको सीरियस ले लिया है और वह दीपिका को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ