हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Deepika Padukone को बेटा होगा या बेटी? हो गया खुलासा, ज्योतिषी ने कर दी भविष्यवाणी

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण के होने वाले बच्चे को लेकर मशहूर ज्योतिषी पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने भविष्यवाणी कर दी है। फैंस भी जानने के लिए बेकरार हैं कि एक्ट्रेस को बेटा होगा या बेटी?

विज्ञापन
Deepika Padukone, Ranveer Singh

Deepika Padukone Baby Prediction: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में इसका जलवा होना तो लाजिमी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर नोट छाप रही है। इस बीच दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चा में हैं। फैंस भी यह जानने के लिए बेकरार हैं कि एक्ट्रेस को बेटा होगा या बेटी? इसको लेकर मशहूर ज्योतिषी ने भविष्यवाणी कर दी है।

पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने की भविष्यवाणी 

दीपिका पादुकोण के पहले बच्चे के रूप में बेटा या बेटी, किसका जन्म होगा? Koimoi.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसको लेकर मशहूर ज्योतिषी पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने खुलासा कर दिया है। यह वही ज्योतिषी हैं, जिन्होंने पहले भी भविष्यवाणी की थी कि दीपिका साल 2024 में मां बनेंगी। अब जगन्नाथ गुरुजी ने ही होने वाले बच्चे को लेकर भी सस्पेंस खत्म कर दिया।

सितारों को लेकर कर चुके हैं भविष्यवाणी

पंडित जगन्नाथ गुरुजी के अनुसार, एक्ट्रेस के होने वाले पहले बच्चे के रूप में बेटे का जन्म होगा। होने वाला बच्चा अपने पेरेंट्स के लिए बेहद लकी होगा और उनके लिए खुशकिस्मती भी लेकर आएगा। यहां गौर करने वाली बात यह है कि जगन्नाथ जी कई सितारों को लेकर बेहद सटीक भविष्यवाणी कर चुके हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस बार भी उनकी कही बात सच हो जाएगी।

विज्ञापन

वक्त के साथ होगा खुलासा

बता दें कि जगन्नाथ जी ने पहले दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि दीपिका साल 2024 में मां बनेंगी, जो सच हो रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि जगन्नाथ जी की बात सच होगी या नहीं? क्या दीपिका पादुकोण सच में पहले बच्चे के रूप में बेटे को जन्म देंगी या फिर बेटी को? अब इसका खुलासा तो वक्त के साथ ही होगा।

सिंघम अगेन में नजर आएंगी दीपिका

गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने कुछ दिन पहले अपने पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज फैंस को दी थी। जैसे ही फैंस को यह खुशखबरी मिली, हर कोई एक्साइटेड हो गया। फैंस भी कपल को जमकर बधाई देने लगे। इसके साथ ही अगर एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म के बारे में बात करें तो दीपिका सिंघम अगेन में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस की इस फिल्म का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि एक्ट्रेस इस फिल्म में क्या जलवा दिखाने वाली हैं?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mirzapur 3: गुड्डू या कालीन भैया… किसकी एक्टिंग ने किया इम्प्रेस? सीरीज में किसका ‘भौकाल’?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola