हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Deepika Padukone ने देर रात शेयर किया पोस्ट, लिखा- 'मैं इस बात को हल्के में नहीं कह रही'

विज्ञापन

Deepika Padukone Latest Post: इन दिनों दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) में अनबन की खबरें सामने आ रही है। वहीं, जैसे ही इस तरह की कोई भी अफवाह सामने आती है तो कपल कुछ ऐसा कर देता है, जिससे ये झूठ साबित हो जाती है।

वहीं, 6 अगस्त को हर किसी ने ‘फ्रेंडशिप डे’ मनाया और इस मौके पर दीपिका पादुकोण ने भी कुछ ऐसा पोस्ट किया, जो तुरंत वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर दिया रिएक्शन, कहा- ‘मेरे पिता कुछ भी कर सकते हैं’

विज्ञापन

Deepika Padukone ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, बीती देर रात एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नेअपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि ‘हमेशा अपने ब्रेस्ट फ्रेंड से शादी करो, मैं इस बात को ऐसे ही हल्के में नहीं कह रही, जब आपकी दोस्ती गहरी हो और आप इस इंसान के साथ हमेशा खुश रहे तो आपको उससे प्यार होना तय है। कोई ऐसा शख्स जिसके साथ आप खुलकर हंस सको, किसी के साथ बिना कुछ सोचे कुछ भी कह सके और जिसकी हंसी से आपकी सारी तकलीफें दूर हो जाए।’

Deepika Padukone Latest Post

विज्ञापन

अंदर के पागलपन को बाहर निकाले- दीपिका

एक्ट्रेस ने लिखा कि जिंदगी बहुत छोटी है, कोई ऐसा जिसके सामने आप दिल खोलकर रो सकें और आपकी सारी तकलीफ को वो समझ पाए। किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढें जिसके साथ आप उस समय साथ रहना चाहते हैं…और सबसे जरूरी बात कि आप ऐसे शख्स से शादी करें तो आपके अंदर पैशन, प्यार और अंदर के पागलपन को बाहर निकाले।

View this post on Instagram

रणवीर सिंह ने किया ऐसा कमेंट

ऐसा प्यार कभी कम नहीं होता…फिर चाहे पानी कितना भी गहरा क्यों ना हो और कितना भी अंधेरा क्यों ना हो। साथ ही दीपिका ने अपने इस पोस्ट में रणवीर सिंह को भी टैग किया है। वहीं, रणवीर सिंह ने इस पर कमेंट करते हुए हार्ट वाला आइकन शेयर किया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर यूजर्स अटकलें लगा रहे हैं।

विज्ञापन

वर्कफ्रंट

बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। वहीं, दीपिका भी ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह प्रोजेक्ट के में भी प्रभास के साथ नजर आएंगी।

Sponsored Links by Taboola