Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read MoreDeepika Padukone Chemistry With Actors: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में दीपिका पहली बार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है, जिसको लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। हाल में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसको फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में ऑन-स्क्रीन जोड़ी लड़ाकू विमानों में उड़ते हुए देश की रक्षा के लिए तैयार एविएटर के तौर पर दिखाई देगी।
टीजर में जमकर हवाई एक्शन, झकझोर देने वाला बैकग्राउंड स्कोर देखने को मिल रहा है। यह पहला मौका होगा जब दीपिका और ऋतिक की जोड़ी दर्शकों के साथ एक्शन और रोमांस करती नजर आएगी। हालांकि, इससे पहले भी दीपिका कई बड़े स्टार्स के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ चुकी हैं, जिनके साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है। इन एक्टर्स के साथ उनकी जोड़ी को 10/10 स्कोर दिया जाता है। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।

Deepika Padukone-Shah Rukh Khan (Image Credit – Social Media)
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ (Om Shanti Om) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली दीपिका पादुकोण कई फिल्मों में उनके साथ नजर आ चुकी हैं। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों की जोड़ी की तुलना शाहरुख-काजोल की जोड़ी से होती है। ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में दोनों की जोड़ी के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। हालांकि, में दोनों का ‘पठान’ और ‘जवान’ में साथ देखा गया था।

Deepika Padukone-Ranveer Singh (Image Credit – Social Media)
इसके अलावा दीपिका और रणवीर की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन दोनों की जोड़ी को सबसे ज्यादा संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म ‘राम लीला’ में पसंद किया गया था। दोनों की शानदार केमिस्ट्री फिल्म के गाने ‘अंग लगा दे’ में देखने को मिली थी। इसी फिल्म से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी और कुछ सालों बाद दोनों ने शादी कर ली।

Deepika Padukone-Ranbir Kapoor (Image Credit – Social Media)
रणबीर कपूर ने अपने करियर में कई एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर की है, लेकिन फिर भी उनकी जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ पसंद की जाती है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। दोनों फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ से लेकर ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘तमाशा’ तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी को ऑन-स्क्रीन खूब पसंद किया जाता रहा है।
यह भी पढ़ें: 18 साल की उम्र में मां-बाप को खोया, बसों में बेची लिपस्टिक और नेल पॉलिश; आज हैं इंडस्ट्री के टॉप स्टार

Deepika Padukone-Saif Ali Khan (Image Credit – Social Media)
‘लव आज कल’ में दीपिका और सैफ अली एक साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया जाता है। इस फिल्म के बाद दोनों ‘रेस 2’ में भी नजर आए थे। दोनों के बीच केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया, जो फिल्म के दौरान चरम पर पहुंच गई।

Deepika Padukone-Akshay Kumar (Image Credit – Social Media)
‘चांदनी चौक टू चाइना’ से ‘हाउसफुल’ में दीपिका पादुकोण-अक्षय कुमार में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों फिल्मों में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को खूब शानदार लगी थी। हालांकि, इन फिल्मों के बाद दोनों किसी और फिल्म में साथ नजर नहीं आए, लेकिन लोगों को उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद आई।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।