Deepika Padukone Share Update Become New Mommy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। बेबी गर्ल के जन्म के बाद कपल ने एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया था। बेबी के जन्म के बाद एक्ट्रेस करीब एक हफ्ते तक मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती रहीं। हालांकि पिछले हफ्ते ही दीपिका और रणवीर अपनी बेटी को लेकर घर लौटे हैं।
फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कपल कब अपनी लाडली बेटी की झलक उन्हें दिखाएंगे लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका और रणवीर ने बेटी को मीडिया की नजरों से दूर रखने का फैसला लिया है। मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण की जिंदगी काफी हद तक बदल गई है। उनकी लाइफ में क्या-क्या बदलाव आए हैं, इसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए दिखाई है।
एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
दीपिका पादुकोण ने अपने मां बनने के बाद सोशल मीडिया से ब्रेक ले रखा था। हालांकि बेबी गर्ल के जन्म की न्यूज कपल ने एक साथ एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी। इसके बाद से फैंस एक्ट्रेस की दूसरी पोस्ट का इंतजार कर रहे थे। अब दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है।
इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद लाइफ में आने वाले बदलाव पर एक मजेदार अपडेट दिया है, जो फैंस का ध्यान खींच रहा है। उनका ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: इंटीमेट सीन से मचाया तहलका, शादीशुदा से लगाया दिल, सीक्रेट वेडिंग से फैंस को चौंकाया, TV हसीना कौन?
वीडियो ने फैंस का खींचा ध्यान
बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक महिला को दिखाया गया है, जो तेजी से बेड से उठती है और खाने की तरफ देखते हुए नखरे करती है। वीडियो के जरिए मैसेज दिया गया है कि अगर एक एडल्ट नवजात बच्चे की तरह खाना शुरू कर दे तो कितना ज्यादा मजेदार लगेगा।
वीडियो के जरिए मैसेज दिया गया है कि कई बार छोटे बच्चे भूखे होते हैं लेकिन खाते-खाते सो जाते हैं। ये काफी मजेदार वीडियो है, जिससे ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाएं खासतौर पर रिलेट कर पाएंगी।
जल्द नए घर में शिफ्ट होगा कपल
उधर, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उस पर कमेंट्स करने भी शुरू कर दिए हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘जब भी खाना आपके मुंह के करीब आता है तो आप उसे अपने हाथों से रोकना भूल जाते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सच में लाइफ बहुत मजेदार हो जाएगी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मेरा नवजात बच्चा इस वक्त मेरे सीने पर है, इसलिए मैं कोशिश कर रहा हूं कि ज्यादा न हंसू लेकिन ये काफी मजेदार है।’
गौरतलब है कि पेरेंट्स बनने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 15 सितंबर को अस्पताल से घर लौटे थे। जल्द ही ये कपल अपने बांद्रा वाले नए घर में शिफ्ट होने वाला है। उनका नया घर शाहरुख खान के मन्नत के पास में मौजूद है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines