Deepika Padukone Reaction: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2017 में हॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। अब उनका नाम हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के लिए चुना गया है। इस सम्मान को पाने वालीं दीपिका पहली इंडियन एक्ट्रेस बन गई हैं। इसी के साथ उन्होंने नया इतिहास रच दिया है। फैंस तो इस बात से काफी खुश हैं और अब दीपिका पादुकोण ने भी रिएक्ट किया है। दिलचस्प बात ये है कि एक्ट्रेस ने सिंगल वर्ड के साथ अपना रिएक्शन दिया है। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दीपिका पादुकोण ने दिया रिएक्शन
दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ देर पहले एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने एक शब्द के साथ अपना आभार व्यक्त किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘कृतज्ञता।’ दीपिका के एक शब्द ने जाहिर कर दिया है कि इस अचीवमेंट को हासिल करने के बाद वह कितनी ज्यादा खुश हैं। हों भी क्यों न आखिर पहली बार ऐसा होने वाला है, जब किसी इंडियन स्टार को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम से सम्मानित किया गया है।
यह भी पढ़ें: क्या है हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम? जो Deepika Padukone को मिलेगा, बढ़ेगा भारत का मान
हॉलीवुड तक बनाई है खास पहचान
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस तो हैं ही लेकिन अपनी पहचान उन्होंने हॉलीवुड तक बनाई है। साल 2017 में वह सुपरस्टार विन डीजल के साथ फिल्म xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज में दिखाई दी थीं। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन दीपिका ने विन के साथ अपनी केमिस्ट्री से इंडियन और विदेशी ऑडियंस का दिल जीत लिया था। इसके अलावा दीपिका कांस फिल्म फेस्टिवल और मेट गाला में भी फैशन का जलवा बिखेर चुकी हैं।
इन स्टार्स के नाम भी शामिल
बिलबोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को ओवेशन हॉलीवुड से लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के लिए रिकॉर्डिंग, मोशन पिक्चर्स, टीवी, स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट और लाइव थिएटर के लिए कई स्टार्स के नाम अनाउंस किए हैं। इसमें दीपिका पादुकोण के अलावा कनाडाई एक्ट्रेस रेचल मैकएडम्स, हॉलीवुड एक्ट्रेस एमिली ब्लंट, इतालवी एक्टर फ्रेंको नीरो, फ्रेंच एक्ट्रेस कोटिलार्ड समेत माइली साइरस, टिमोथी चालमेट और सेलिब्रिटी शेफ गॉर्डन रामसे के नाम शामिल हैं।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
14 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
15 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
16 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
17 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
18 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
19 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines