Deepika Padukone Flaunt Her Baby Bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले काफी समय से लाइमलाइट में हैं। हालांकि इस खूबसूरत फेज में एक्ट्रेस को अपनी प्रेग्नेंसी के चलते काफी बार ट्रोल भी होना पड़ा है। सोशल मीडिया पर उनकी अब तक कई सारी वीडियो आई, जिसे देखने के बाद लोगों ने दीपिका की प्रेग्नेंसी पर सवाल खड़े कर दिए। कुछ लोगों ने कहा कि उनका बेबी बंप नहीं दिख रहा। कुछ लोगों ने कहा कि दीपिका और रणवीर सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनने वाले हैं। हद तो तब हो गई, जब कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को अफवाह करार दिया। अब दीपिका पादुकोण ने बिना कुछ कहे अपनी पोस्ट से ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है। अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका बेबी बंप साफतौर पर देखा जा सकता है। उनके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।
दीपिका के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
बता दें कि दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी का पांचवा महीना चल रहा है। इस बीच उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस की वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में एक्ट्रेस ने येलो लॉन्ग गाउन पहना हुआ है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। इसके अलावा उनका वजन भी थोड़ा बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: Panchayat 3 का इंतजार खत्म, OTT पर अगले हफ्ते देगी दस्तक, ये फिल्में और वेब सीरीज भी हो रहीं रिलीज
सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे रिएक्ट
दीपिका पादुकोण की इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आई लव यू मैम। जो लोग आपके बेबी बंप को ट्रोल कर रहे हैं, उन्हें इग्नोर कर दो।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत अच्छी लग रही हो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दीपिका का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है।’ इस तरह से यूजर्स एक्ट्रेस की तस्वीरों और वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
ट्रोलिंग का होना पड़ा था शिकार
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण को अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से कई बार ट्रोल होना पड़ा है। पिछले दिनों एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस पति रणवीर सिंह के साथ वोट डालने पहुंची थीं। इस दौरान कई लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया था और कहा था कि उनका बेबी बंप नहीं दिख रहा। कुछ लोगों ने तो यह तक कहा कि कपल सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन रहे हैं। बीते दिनों आलिया भट्ट ने ट्रोलर्स की फटकार लगाई थी। इसके अलावा कई और सेलेब्स भी दीपिका के सपोर्ट में आए थे। हालांकि अब दीपिका ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines