Deepika Padukone Siddharth Mallya Breakup: बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या (Siddharth Mallya) जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन संग शादी करने जा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जैस्मीन से पहले उनका दिल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लिए धड़कता था? सिद्धार्थ माल्या एक वक्त पर दीपिका के इतने दीवाने थे कि ये दोनों खुलेआम लिप लॉक करने से भी परहेज नहीं करते थे। फिर अचानक इनके बीच कुछ ऐसा हुआ? जिसके बाद न सिर्फ इनका ब्रेकअप हो गया बल्कि दोनों ने एक-दूसरे पर सरेआम कीचड़ भी उछाला। चलिए जानते हैं आखिर इनका ब्रेकअप क्यों हुआ?
क्यों टूटा था सिद्धार्थ माल्या और दीपिका पादुकोण का रिश्ता?
बता दें, रणवीर सिंह से शादी करने से पहले दीपिका ने कई मशहूर मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स को डेट किया है। वहीं, एक बार दीपिका IPL मैच के दौरान सिद्धार्थ माल्या संग किस करते हुए दिखाई दीं और इनके रिलेशनशिप में होने के चर्चे तेज हो गए। अक्सर इन दोनों को साथ में कभी पार्टीज करते हुए तो कभी डिनर डेट पर जाते हुए देखा जाता था। इतना ही नहीं ये कपल एक-दूसरे पर प्यार लुटाने के लिए महंगे गिफ्ट्स भी देने से पीछे नहीं हटता था। लेकिन फिर दीपिका को एक शिकायत हुई जिसके बाद इन दोनों का रिश्ता ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।
दीपिका पादुकोण को भी डेट कर चुके हैं सिद्धार्थ माल्या
ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस को बताया गोल्ड डिगर
कहा जाता है कि दीपिका को इस बात से परेशानी थी कि इनके लंच और डिनर डेट्स के बिल हमेशा उन्हें ही भरने पड़ते थे। बिल आते ही सिद्धार्थ माल्या अपनी लेडी लव दीपिका पादुकोण को उसे चुकाने को कहते थे और इस बात से एक्ट्रेस काफी शर्मिंदगी महसूस करती थीं। ऐसे में बेहद बुरे नोट पर इनका रिश्ता खत्म हुआ और सिद्धार्थ ने दीपिका पर कई ऐसे आरोप लगाए, जिसे सुनकर एक्ट्रेस के फैंस का भी खून खोल उठेगा। सिद्धार्थ माल्या ने दीपिका को ब्रेकअप के बाद गोल्ड डिगर तक कह दिया था।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी एक्टर को पंजाबी सिखाते दिखे Diljit Dosanjh, जेम्स ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो
प्यार के आड़े आया पैसा?
उनका दावा था कि ब्रेकअप से पहले दीपिका का बर्ताव बदल गया था। उन्हें बिल भरने से प्रॉब्लम थी, जबकि सिद्धार्थ ने उन्हें साफ कहा था कि जब उनके पिता कर्ज चुका देंगे और सरकार उन्हें फ्री कर देगी, तो वो उन्हें ये पैसा लौटा देंगे, फिर भी दीपिका नहीं मानीं। सिद्धार्थ माल्या ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर आरोप लगाया कि वो भूल गई हैं कि उन्होंने न सिर्फ दीपिका को महंगे डायमंड्स और बैग्स गिफ्ट किए हैं बल्कि वेकेशन पर भी पानी की तरह पैसा बहाया है। वो दीपिका और उनके दोस्तों के लिए भी पार्टियां रखा करते थे। हद तो तब पार हो गई थीं जब सिद्धार्थ माल्या ने कहा कि ब्रेकअप के बाद दीपिका उनके गिफ्ट किए हुए महंगे डायमंड्स वापस नहीं कर रही हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines