Deepika Padukone Confirm For AA22xA6: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगी। ये रूमर्स पिछले काफी वक्त से गॉसिप गलियारों में चल रहे थे। आज मेकर्स की ओर से रूमर्स की पुष्टि कर दी गई है। सन पिक्चर्स की ओर से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो के साथ अनाउंस किया गया है कि दीपिका, अल्लू अर्जुन और एटली की बिग बजट फिल्म AA22xA6 के लिए फाइनल कर ली गई हैं। इस वीडियो के आते ही फैंस की एक्साइटमेंट भी दोगुनी हो गई है।
मेकर्स ने जारी किया अनाउंस वीडियो
बता दें कि AA22xA6 को सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। शनिवार सुबह मेकर्स की ओर से दीपिका पादुकोण और एटली की बातचीत का एक वीडियो जारी किया गया। इसके साथ में कैप्शन दिया गया, ‘रानी जीत के लिए आगे बढ़ रही है! ऑनबोर्ड पर आपका स्वागत है @deepikapadukone’ #TheFacesOfAA22xA6. #AA22xA6 – सन पिक्चर्स की एक शानदार कृति।’
युद्ध के लिए तैयारी करती दिखीं दीपिका
वीडियो में एटली दीपिका पादुकोण के सामने फिल्म की कहानी नरेट कर रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के किरदार को एक स्केच के रूप में तैयार होते हुए दिखाया गया है। फिर दीपिका उसी स्केच को साकार करती हुई नजर आई हैं। वह हाथ में कुल्हाड़ी लेकर युद्ध की तरह से तैयारी करती हुई दिखीं। वहीं एटली उन्हें गाइड करते दिख रहे हैं। प्रोमो इतना सॉलिड शूट किया गया है जिससे फैंस अभी से AA22xA6 को लेकर एक्साइटेड हो चुके हैं।
प्रोमो पर यूजर का रिएक्शन
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘एक निर्देशक ऐसे करता है दीपिका का सम्मान।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं बता रहा हूं…@atlee47तूफान लेकर आ रहे हैं।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘दीपिका का एक्शन रोंगटे खड़े कर देने वाला।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अगले लेवल की फिल्म होगी।’
स्प्रिट से बाहर हुईं दीपिका
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने प्रभास स्टारर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्प्रिट’ से खुद को बाहर कर लिया है। अब वह अल्लू अर्जुन की AA22×A6 के साथ जुड़ गई हैं। अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म AA22×A6 को कथित तौर पर 700 करोड़ बजट में बनाया जा रहा है। फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं किया गया है। ये दूसरा मौका होगा जब दीपिका पादुकोण और एटली साथ में काम करेंगे। इससे पहले दोनों फिल्म ‘जवान’ में साथ काम कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
18 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
18 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines