Deepika Padukone Upcoming Movies in 2026: बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लिए पिछला साल 2025 कुछ खास नहीं रहा. पिछले साल एक्ट्रेस की एक भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई. वहीं दीपिका के पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के लिए 2025 काफी शानदार रहा. उनकी ‘धुरंधर’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. वहीं अब साल 2026 दीपिका के लिए खास होने वाला है. इस साल एक्ट्रेस की 5 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस की कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं?
किंग
शाहरुख खान की ‘किंग’ में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं. इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के साथ एक पोस्ट शेयर कर खुद ही किया था. ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. वहीं फिल्म में दीपिका और शाहरुख के साथ-साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म से सुहाना अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. इसके साथ ही फिल्म में अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे.
यह भी पढ़ें: डेब्यू फिल्म से चमकी किस्मत, एक ही सुपरस्टार संग दी 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में; पहचाना कौन है ये एक्ट्रेस?
टाइगर वर्सेस पठान
सलमान खान और शाहरुख खान की ये फिल्म भी इसी साल 2026 में रिलीज हो सकती है. इस फिल्म में भी दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. ‘पठान’ फिल्म में लीड रोल निभाने वाली दीपिका पादुकोण इस फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. वहीं इस फिल्म बॉलीवुड के ‘करण-अर्जुन’ यानी सलमान खान और शाहरुख खान लीड रोल में नजर आएंगे.
ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव
रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव’ में भी लीड रोल में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. पहले पार्ट में ही अयान मुखर्जी ने दीपिका की झलक दिखा दी थी और ऑडियंस को हिंट भी दे दिया था कि फिल्म के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण लीड रोल निभाती दिखाई देंगी. वहीं खबरें हैं कि इस फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी लीड रोल में नजर आ सकते हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म भी इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.
महावतार
विक्की कौशल की ‘महावतार’ भी इसी साल 2026 में रिलीज होने जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स ने उनके किरदार को लेकर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन फैंस के बीच अभी से दीपिका को विक्की कौशल के साथ देखना का क्रेज देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं India’s Got Talent 11 के टॉप 7 फाइनलिस्ट? जानें कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले
एए22xए6
एटली के डायरेक्शन में बन रही ‘एए22xए6’ भी इसी साल रिलीज होने जा रही है. फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के साथ-साथ जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में नजर आ सकती हैं. ये फिल्म इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक होगी.
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
35 mins agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 hr agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
2 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
2 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
20 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
22 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
23 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines