Deepika’s daughter has this in common with Alia and Ranbir’s Raha: बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने करीब एक महीने पहले अपनी नन्ही बेटी को जन्म दिया। लंबे इंतजार के बाद दोनों माता-पिता बने। इस नए अध्याय की शुरुआत के बाद से रणवीर तो कई इवेंट्स में दिखाई दिए हैं, लेकिन फैंस को मां बनने के बाद दीपिका की पहली झलक का इंतजार था। खासतौर पर ‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर लॉन्च पर, लेकिन एक्ट्रेस के फैंस को निराशा हाथ लगी क्योंकि वो तो इवेंट पर नजर नहीं आईं। लेकिन उनके पति और फिल्म के एक्टर रणवीर सिंह ने जरूर इवेंट में चार चांद लगा दिए। इस दौरान रणवीर ने बताया कि दीपिका इन दिनों अपने बच्चे की देखभाल में बिजी हैं और रात में पेरेंटिंग की जिम्मेदारी वो खुद संभाल रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं दीपिका
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रणवीर सिंह ने बताया कि जब उनकी वाइफ और फिल्म की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म की शूटिंग कर रही थीं तो वो उस वक्त प्रेग्नेंट थीं। रणवीर ने कहा कि इस लिहाज से उनकी बेटी का पहले से ही फिल्मी डेब्यू हो गया है। उनकी बेटी ने भी फिल्म में काम किया है। मजाक में रणवीर ने तो यहां तक कह दिया कि उनकी नन्ही बच्ची ‘बेबी सिम्बा’ है। इस तरह दीपिका और रणवीर की बेटी ने बिना जन्म लिए ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख लिया है।
आलिया-रणबीर की राहा भी कर चुकी हैं काम
इसी बीच एक बार आलिया भट्ट ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग पेट में बेबी के साथ ही की थी। अपनी बेटी राहा कपूर के साथ प्रेग्नेंट हुईं आलिया भट्ट ने फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। इतना ही नहीं आलिया ने बताया था कि जब वो शूटिंग कर रही थीं, तब उन्होंने राहा का पहला किक भी फील किया जो उन्होंने अपने पति रणबीर के साथ शेयर किया था।
इस लिहाज से देखा जाए तो दीपिका और आलिया दोनों ने ही अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के दौरान प्रेग्नेंसी का अनुभव किया, जिससे उनकी बेटियां भी जन्म से पहले ही डेब्यू करने वालीं स्टाक किड्स बन गईं।
‘सिंघम अगेन’ को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर लॉन्च होने के 24 घंटे के अंदर ही कमाल का रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल ट्रेलर यूट्यूब के 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले इंडियन ट्रेलर्स में टॉप 10 में एंट्री कर चुका है। फिल्म के ट्रेलर को अब तक 51 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और अभी इसे रिलीज हुए सिर्फ 1 दिन हुआ है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के इस कंटेस्टेंट के खिलाफ कई आपराधिक मामले, यूट्यूबर ने उठाए मेकर्स पर सवाल
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
44 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines