Deepika Padukone Pregnancy Photoshoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपना पहला प्रेग्नेंसी फोटोशूट कराया है जिसे एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटोशूट की कुछ तस्वीरों को दीपिका-रणवीर ने फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद अब फैंस की इनके बेबी के वेलकम के लिए एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है।
वायरल हो गईं रणवीर-दीपिका की तस्वीरें
बॉलीवुड के फेमस कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जो जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं, उन्होंने हाल ही में अपने प्रेगनेंसी फोटो शूट के जरिए सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दीपिका और रणवीर की खूबसूरत तस्वीरों ने उनके फैंस के दिलों को छू लिया है और इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरी हैं। इन तस्वीरोंं के सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मच गया। इंटरनेट पर फोटोशूट की ये तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं। आपको बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इन तस्वीरों ने फैंस को राहत जरूर दे दी है।
फेक बेबी बंप की अफवाहों पर लगा ब्रेक
पिछले काफी समय से दीपिका के बेबी बंप को लेकर काफी बातें की जा रही थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस का बेबी बंप फेक है। इन अफवाहों के बीच अब रणवीर और दीपिका के इस फोटोशूट ने सभी खबरों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि उनका बेबी बंप किसी को सही से नजर नहीं आता है।
दीपिका-रणवीर के चेहरे पर खुशी
दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी फोटो शूट में उनकी सुंदरता और गर्भावस्था का खास ग्लो साफ नजर आ रहा है। दीपिका ने इस खास मौके को एक नए फैशन ट्रेंड के रूप में शेयर किया है, जिसमें वो स्टाइलिश और ग्रेसफुल नजर आ रही हैं।
वहीं रणवीर सिंह के चेहरे पर भी पिता बनने की खुशी साफ झलक रही है। उनकी आंखों में उत्सुकता और खुशी की चमक देखी जा सकती है। बच्चे के आने की खबर ने इस कपल के बीच प्यार को और भी मजबूत कर दिया है।
इन तस्वीरों ने फैंस और फॉलोवर्स के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। रणवीर और दीपिका के आने वाले बच्चे की खबर बॉलीवुड के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक मानी जा रही है। जहां एक ओर ये कपल इस नए अध्याय को शुरू करने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उनके प्रशंसा और बधाई से भरे पोस्ट्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Salman Khan के साथ दोस्ती AP Dhillon को पड़ी भारी, लॉरेंस गैंग ने गोलियां चलाकर दी जान से मारने की धमकी
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
33 mins agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
51 mins agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
18 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
20 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
21 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
23 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 day agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines