दीपका पादुकोण ने कई दिनों बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखते ही फैंस के चहेरों पर स्माइल आ जाएगी। वैसे भी इस पोस्ट में दीपिका ने अपने चाहने वालों को गुड न्यूज जो दी है। दरअसल, अब दीपिका की एक पॉपुलर मूवी थिएटर्स में री-रिलीज के लिए तैयार है। अब उस मूवी से जुड़ी डिटेल्स एक्ट्रेस ने सभी के साथ शेयर की हैं। दीपिका ने रिवील किया है कि उनकी फिल्म ‘पीकू’ 10 साल बाद फिर से थिएटर में आएगी।
दीपका पादुकोण की ‘पीकू’ होगी री-रिलीज
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके को-स्टार अमिताभ बच्चन उस रोड ट्रिप की यादों को ताजा कर रहे हैं, जो ‘पीकू’ फिल्म में बेहद पसंद की गई थी। साथ ही बिग बी फैंस को जानकारी दे रहे हैं कि ये फिल्म एक बार फिर सिनेमा घरों में लौट रही है। वीडियो में फिल्म के कुछ फनी, इंटेंस और इमोशनल सीन भी नजर आ रहे हैं। चलिए अब ये भी जान लेते हैं कि ‘पीकू’ कब री-रिलीज होने वाली है?
‘पीकू’ कब होगी री-रिलीज?
री-रिलीज की डिटेल्स शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा है, ‘एक ऐसी फिल्म जो हमेशा मेरे दिल में रहेगी- PIKU अपनी 10वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में वापस आ गई है!’ इसके साथ ही दीपिका पादुकोण ने कुछ ऐसा लिखा है, जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो सकते हैं। एक्ट्रेस ने अब दिवंगत एक्टर इरफान खान को याद किया है।
यह भी पढ़ें: क्या Preetika Rao पर Harshad Arora करेंगे मानहानि का केस? ‘हर औरत के साथ सोने’ के आरोप पर तोड़ी चुप्पी
इरफान खान को लेकर इमोशनल हुईं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने आगे लिखा, ‘इरफान, हम आपको मिस करते हैं! और बार-बार आपके बारे में सोचते हैं…।’ अब दीपिका का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस खुश भी हो रहे हैं और इरफान खान को याद कर उदास भी हो रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग प्यार लुटा रहे हैं और कह रहे हैं कि ये बेहतरीन फिल्मों में से एक है। अब सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उनसे ‘पीकू’ की री-रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। हर तरफ खुशी और एक्साइटमेंट दिखाई दे रही है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
9 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
14 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines