Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपड़ेट करती रहती है। वहीं, इन दिनों सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने ये माना है कि अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए उन्हें कॉलेज ना जाने का बलिदान देना पड़ा।
बता दें कि दीपिका का ये वीडियो बहुत पुराना है, लेकिन अब ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि वो सिर्फ 12वीं पास है।
यह भी पढ़ें- यूं ही नहीं फेमस है अमिताभ बच्चन की दाढ़ी का स्टाइल, KBC 15 में बिग बी ने बताया सीक्रेट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दीपिका पादुकोण का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को कथित तौर पर साल 2017 में हेमा मालिनी की जीवनी बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल की पुस्तक लॉन्च का बताया जा रहा है। वीडियो में दीपिका लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही है। एक्ट्रेस का ये पारंपरिक लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे करियर की बुलंदियों को छूने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई का बलिदान दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि करियर में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने इसकी कीमत चुकाई है।
मैं कॉलेज नहीं गई- दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस ने कहा कि मैं कॉलेज नहीं गई, एक मॉडल के रूप में सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थीं और अपनी शिक्षा को जारी रखना मेरे लिए मुश्किल था। मैंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की। मैं इसे पूरा करने में कामयाब रही क्योंकि उस समय तक मैं पहले से ही एक बहुत सफल मॉडल थी और मैं बैंगलोर में रहती थी, लेकिन मैं काम के सिलसिले में मुंबई और दिल्ली जाती रहती थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने ओपन से भी शिक्षा लेने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सकीं। दीपिका ने बताया कि उनके माता-पिता चाहते थे कि वो कॉलेज जाकर पढ़ाई करें। हालांकि ऐसा नहीं हो सका।
दीपिका पादुकोण वर्कफ्रंट
बता दें कि बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले दीपिका पादुकोण अनुपम खेर के अभिनय स्कूल की एक छात्रा रही है। वहीं, शाहरुख खान के साथ फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम की शूटिंग शुरू करने से पहले एक्ट्रेस ने डिप्लोमा कोर्स किया था। साथ ही अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द दीपिका प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ प्रोजेक्ट के और ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ फाइटर ने नजर आने वाली हैं। फैंस को एक्ट्रेस की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
6 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
7 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
9 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
11 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
12 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines