Deepak Tijori: फिल्म इंडस्ट्री के कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जिनकी रियल लाइफ उनकी रील लाइफ जैसी होती है। अक्सर हम फिल्मों में देखते हैं कि हीरो और हीरोइन की लाइफ में कोई ना कोई तीसरा जरूर आता है, जिससे कहानी को नया रूप मिलता है और फिर कहानी की शुरुआत होती है। आज हम आपको हिंदी सिनेमा के उस कलाकार के बारे में बता रहे हैं, जिनकी रियल लाइफ में भी ऐसा ही कुछ हुआ। आखिर कौन है वो एक्टर? और उनके साथ क्या हुआ? आइए जानते हैं…
कौन है ये दिग्गज?
दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा का पॉपुलर नाम दीपक तिजोरी है। जी हां, दीपक तिजोरी ही वो एक्टर हैं, जिनकी रियल लाइफ भी किसी फिल्म की कहानी के जैसी ही है। दीपक ने हिंदी सिनेमा को कई कमाल की फिल्में दी हैं। भले ही वो फिल्मों में साइड हीरो बनकर सामने आए, लेकिन उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि जब दीपक ने अपनी रियल लाइफ के एक किस्से का खुलासा किया, तो हर कोई हैरान रह गया।
क्या हुआ था दीपक के साथ?
दीपक तिजोरी ने अपनी वाइफ के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने शिवानी तोमर नाम की महिला से शादी की थी। साल 2017 में शिवानी ने उन्हें घर से निकाल दिया। दीपक ने बताया था कि बीते कुछ टाइम से उन दोनों के बीच में कुछ चीजें ठीक नहीं चल रही थीं और उनकी वाइफ को लगता था कि उनका अफेयर किसी और संग चल रहा है।
शिवानी ने पहले पति को नहीं दिया था तलाक
हालांकि इस केस में दीपक भी पीछे नहीं थे और अपनी पत्नी के लिए उन्होंने भी एक काउंसलर रखा हुआ था। इस बीच दीपक को कुछ ऐसा पता लगा, जिससे हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, दीपक को पता लगा कि जिस महिला को वो इतने दिन से अपनी वाइफ समझ रहे हैं, उसने तो अब तक अपने पहले पति को तलाक ही नहीं दिया।
फिल्मों की तरह रियल लाइफ में भी साइड रोल
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम के मुताबिक, जब इस कपल के तलाक की खबरें जोरों पर थीं, उस वक्त ये सामने आना कि दीपक पिछले 20 साल से जिसके संग रह रहे हैं उसका तो अभी तलाक ही नहीं हुआ, बहुत बड़ी बात थी। शिवानी ने बिना तलाक लिए ही दीपक संग शादी कर ली थी। रिपोर्ट्स में कहा गया कि शिवानी, दीपक की कानूनी वाइफ नहीं थी। कभी फिल्मों में साइड रोल्स के लिए फेमस दीपक को रियल लाइफ में भी साइड रोल ही मिला।
यह भी पढ़ें- वो एक्ट्रेस कौन-सी? जिस पर फिल्माया गया सबसे लंबा रेप सीन, फिल्म का नाम भी जान लें
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines