Bigg Boss OTT 3:‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में इन दिनों काफी कुछ इंटरेस्टिंग देखने को मिल रहा है। शो में एक तरफ घरवाले अपने-अपने फायदे के हिसाब से दोस्ती और दुश्मनी निभा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ‘बाहरवाले’ लवकेश कटारिया अपनी चाल से बाजी को पलटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच दीपक चौरसिया भी अपनी ब्रेकिंग न्यूज लेकर आए जिसमें उन्होंने घरवालों के एक-एक करते हुए मुखौटे उतारे। किसी की फेक दोस्ती सामने आई तो किसी का गेम प्लान। कुल मिलाकर दीपक चौरसिया ने सभी घरवालों के दिल से कई राज निकलवाए। वहीं ‘बाहरवाले’ लवकेश कटारिया भी अपने सवालों से कंटेस्टेंट्स पर कटाक्ष करते दिखे। आइए जानते हैं कि दीपक चौरसिया की ब्रेकिंग न्यूज़ में क्या-क्या सवाल सुनने को मिले?
‘बाहरवाले’ के उठाए मुद्दे
दीपक चौरसिया ने अपनी ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ में सबसे पहले ‘बाहरवाले’ लवकेश कटारिया की ब्रेकिंग न्यूज़ को उठाया कि क्या दीपक चौरसिया घर में बैठे-बैठे राज कर रहे हैं? इस पर घरवालों का कहना था कि दीपक सभी घरवालों को मेन्युपुलेट करते हैं। इसके अलावा नैजी और कृतिका को लेकर ‘बाहरवाले’ का कहना है कि ये दोनों सभी से बनाकर चलते हैं और इसलिए बच जाते हैं।
दीपक चौरसिया ने घरवालों के फीडबैक के आधार पर नैजी का गेम प्लान सामने लाकर रखा। उन्होंने कहा कि नैजी छुपे रुस्तम और साइलेंट प्लेयर हैं। वो बोलते नहीं हैं लेकिन जिस दिन बोलेंगे काफी कुछ डोलेगा। सना सुल्तान भी इस बात पर सहमति रखती हैं। दीपक ने नैजी को लेकर आगे कहा कि रैपर वो हैं, जिन्हें 5 बार इश्क हुआ लेकिन वो अपना इजहार-ए-मोहब्बत नहीं कर पाए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT3 में चंद्रिका दीक्षित का खेल हुआ फेल, वो 5 मौके जब दिखा इनका असली चेहरा
इश्क की बात सुन भड़के नैजी
उधर, नैजी 5 बार इश्क की बात को सुनकर भड़क जाते हैं। वो सना सुल्तान पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि उनके खिलाफ ये गलत रूमर फैलाए जा रहे हैं। उन्हें इश्क हुआ है लेकिन 5 बार हुआ ऐसा उन्होंने कभी नहीं कहा है। हालांकि इस पर सना अपनी सफाई देती हैं और कहती हैं कि दीपक से उन्होंने 5 बार इश्क की बात नहीं कही थी।
इसके बाद दीपक चौरसिया ने शिवानी कुमारी को चुगलखोर करार दिया। चंद्रिका दीक्षित को लेकर कहा कि वो अपनी बात को रखती हैं। समय आने पर वो अपनी बात को और अच्छे से रखेंगी। रणवीर शौरी को लेकर कहा गया कि उन्होंने दीपक चौरसिया के कपड़े इसलिए धोए क्योंकि वो लोगों के सामने अच्छे बनने की कोशिश कर रहे हैं।
विशाल को अपने फैंस पर घमंड
विशाल पांडे को लेकर घरवालों का क्या सोचना है, इस पर बात करते हुए दीपक ने कहा कि उन्हें ट्रॉफी चाहिए। उनके सोशल मीडिया पर 9 मिलियन फॉलोअर्स हैं और इस बात का उन्हें घमंड है। उनकी पर्सनैलिटी फेक है। वहीं लवकेश कटारिया को लेकर कहा गया कि वो विशाल के साथ ईमानदारी से दोस्ती नहीं निभा रहे हैं।
इसके अलावा कृतिका मलिक को लेकर कहा गया कि वो अरमान मलिक के दिमाग से चलती हैं। वहीं सना मकबूल को लेकर कहा गया है कि वो लोगों को मेन्युपुलेट करती हैं। वहीं सना का कहना है कि वो अपने गेम को स्ट्रांग बनाने के लिए किसी को भी दांव पर लगा सकती हैं। इसके अलावा घरवाले रणवीर शौरी को ‘बाहरवाले’ समझ रहे हैं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
2 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
4 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
5 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
7 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
10 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
13 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines