Deepak Chaurasia, Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में खूब रंग जमा हुआ है। शो में आ रहे नए-नए ट्विस्ट दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच शो के तीसरे एपिसोड में पत्रकार दीपक चौरसिया ने कुछ ऐसा रिवील कर दिया है, जो दर्शक मुश्किल से पचा पा रहे हैं। हालांकि इस एपिसोड में ना सिर्फ दीपक ने सच रिवील किया बल्कि साई केतन भी पत्रकार के सामने फूट-फूटकर रो पड़े।
दीपक ने बताया सच
दरअसल, हालिया एपिसोड में देखने को मिला कि जब दीपक अपने बिस्तर पर लेटने की कोशिश करते हैं, तो इस दौरान पौलोमी उनकी मदद करती नजर आती हैं, लेकिन जैसे ही पौलोमी जर्नलिस्ट के पैरों को हाथ लगाती हैं, तो दीपक कहते हैं कि मैं हिंदुस्तान के जिस कोने से आता हूं, हमारे यहां बहन और बेटियां पैर नहीं छूती, क्योंकि दोनों का कन्यादान किया जाता है और दोनों के पैर छूने पड़ते हैं।
दीपक के सामने इमोशनल हुए साई
इसके आगे दीपक कहते हैं कि मेरी 6 बहनें हैं और दो बेटियां हैं और बहुत सारी गर्लफ्रेंड जिन्होंने जिंदगी बर्बाद कर दी। इसके बाद एपिसोड में साई केतन, दीपक संग बात करते नजर आते हैं। हालांकि इस दौरान साई भावुक हो जाते हैं। दरअसल, दोनों में बात होती है और साई, दीपक से कहते हैं कि मैंने अपनी जर्नी हैदराबाद से शुरू की थी। साई ने बताया कि उनके पिता महाराष्ट्रियन हैं और मां तेलुगू की हैं।
जब मैं बहुत छोटा था…
साई ने बताया कि मेरे पिता ने हमें छोड़ दिया, जब मैं बहुत छोटा था। ये सब कहते हुए साई, दीपक के सामने फूट-फूटकर रोने लगते हैं। इस दौरान दीपक भी उनको चुप कराते नजर आते हैं। फिर साई कहते हैं कि मेरी लाइफ में भी बहुत कम लोग है, मेरी मां, बहन और एक बेस्ट फ्रेंड। फिर हैदराबाद से मैंने अपनी जर्नी शुरू की, एक्टिंग की 2016 में इंजीनियरिंग के बाद।
पहली सैलरी 100 रुपये
मां ने कहा था कि अगर तुम्हें एक्टिंग करनी है, तो तुम्हें पढ़ना पड़ेगा अच्छे से, तो मैंने मां की बात मान ली। हमारी फैमिली से कोई फिल्म इंडस्ट्री से नहीं था और हम पूरी तरह से मिडिल क्लास फैमिली और हमारी सिचुएशन बहुत खराब थी। फिर मैंने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म की, जिसमें मैंने हीरो के भाई का रोल निभाया था। इस रोल के लिए मुझे 100 रुपये मिले थे। इसके बाद कोविड शुरू हुआ और मैंने सब खो दिया। इसके बाद साई ने बताया कि कैसे उन्हें टीवी में लीड रोल मिला।
यह भी पढ़ें- वो ‘चरण सेवा’… जिसकी आड़ में Jadunathjee Maharaj ने रचा ऐसा स्वांग, बहू-बेटियों को बनाया ‘जूठन’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
41 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines