Deeksha Gulati: फिल्मी सितारे हों या फिर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, कई बार ये लोग अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया का ही सहारा लेते हैं. गम हो या खुशी, ये सितारे अक्सर अपने फैंस से इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी लाइफ का अपडेट देते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जब इंफ्लुएंसर दीक्षा गुलाटी ने इंस्टा लाइव आकर अपने बॉयफ्रेंड पर धोखा देने के आरोप लगाए. दीक्षा के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर दीक्षा के बारे में ही बातें होने लगीं. लाइव में दीक्षा रोतीं हुए अपने बॉयफ्रेंड को एक्सपोज कर रही हैं. देखते ही देखते दीक्षा की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
लाइव में किया एक्सपोज
दीक्षा गुलाटी ने लाइव में कहा कि वो उदित राजपूत के साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थीं. लेकिन उदित किसी और लड़की के साथ भी रिलेशनशिप में थे और दीक्षा को चीट कर रहे थे. दीक्षा ने तो ये तक कहा, ‘मैं उदित के साथ शादी करना चाहती थी और उन्हें मैंने अपने मम्मी-पापा से भी मिलवाया था. उदित ने मेरी लोकप्रियता का फायदा उठाया और मेरे फॉलोअर्स के जरिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ग्रोथ की. इसके बदले में मुझे सिर्फ धोखा ही मिला.’
यह भी पढ़ें: Nupur Sanon-Stebin Ben की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन, वायरल हुए वीडियो
कौन हैं दीक्षा गुलाटी?
दीक्षा गुलाटी के बारे में बात करें तो दीक्षा एक जानी-मानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. इंस्टाग्राम पर दीक्षा के 800K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनका असली नाम नूर अरोड़ा है और उनका एक वीडियो ‘नमस्ते जी’ काफी वायरल हुआ था, जिसने उन्हें लोकप्रियता दिलाई. दीक्षा अपने इंस्टाग्राम पर फिटनेस वीडियोज और ट्रेंडिंग वीडियोज बनाती हैं.
यह भी पढ़ें: Karan Aujla पर धोखा देने का आरोप, वाइफ ने दिया हिंट? Palak की लेटेस्ट पोस्ट से बदला कहानी का रुख
फैंस से की खास अपील
दीक्षा ने जैसे ही अपने बॉयफ्रेंड उदित राजपूत पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए, वैसे ही सोशल मीडिया पर उदित को ट्रोल किया जाने लगा. वहीं जब इस बारे में दीक्षा को पता चला तो उन्होंने अपने इंस्टा पर एक और पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि किसी को ट्रोल ना करें. साथ ही कहा कि जो मैंने लाइव में कहा था वो तनाव में कहा था. इसका मतलब ये नहीं है कि आप लोग किसी को ट्रोल करें, मैंने ट्रोलिंग को बढ़ावा देने के लिए वीडियो नहीं बनाया था. हालांकि अभी तक इस मामले पर उदित राजपूत का कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines