Debina Bonnerjee Pregnant: टेलीविजन जगत के पावर कपल देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) इसी साल के अप्रैल महीने में पैरेंट्स बने हैं। देबिना ने नन्ही परी को जन्म दिया, जिसकी तस्वीरें वो अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में जोड़े ने फैंस को दोबारा खुशखबरी दे दी है। मां बनने के चार महीने बाद ही देबिना दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
देबिना बनर्जी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहतरीन फैमिली पिक्चर साझा (Debina Bonnerjee Post) की है। इस फोटो में वो गुरमीत को गले लगाई नजर आ रही हैं। वहीं, इस पिक्चर में कपल की नन्ही परी लिआना भी देखी गई हैं। इस तस्वीर में सबसे ज्यादा अटैंशन देबिना ग्रैब कर रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस के हाथ में उनकी सोनोग्राफी की क्लिक है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।
तस्वीर को साझा करते हुए देबिना ने कैप्शन में लिखा है,’कुछ निर्णय दैवीय समय पर होते हैं और कुछ भी नहीं बदल सकता है। यह एक ऐसा आशीर्वाद है…जो हमें पूरा करने के लिए जल्द ही आ रहा है।’ एक्ट्रेस का पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस समेत सितारे भी कपल को उनके दूसरे बच्चे के लिए बधाइयां देते देखे जा रहे हैं।
बताते चलें कि देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने साल 2011 में शादी की थी। करीब एक दशक बाद उनके घर में बच्चे की किलकारियां गूंजी हैं, एक्ट्रेस ने अप्रैल के महीने में बेटी को जन्म दिया, जिसपर ये जोड़ा दिल खोलकर प्यार लुटाता नजर आता है। वहीं, अगस्त के महीने में जोड़े ने अपने दूसरे बार पैरेंट्स बनने की खुशखबरी सुना फैंस का दिल जीत लिया है। बता दें कि गुरमीत और देबिना ने साल 2008 के सीरियल ‘रामायण’ में काम कर दर्शकों के दिल में अपनी अलग छाप छोड़ दी। वहीं, शादी के बाद भी दोनों का प्यार फैंस को काफी पसंद आता है और ये जोड़ी भी अक्सर अपनी एक्टिविटी से फैंस को कपल गोल देती देखी जाती है।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines