Deb Mukherji Last Rites: बॉलीवुड के फिल्म निर्माता आयान मुखर्जी के पिता और अभिनेता देब मुखर्जी का आज सुबह निधन हो गया। 83 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। देब मुखर्जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। होली के दिन ही उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है और कई सितारे शोक संतप्त आयान के साथ उनके दुख में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंचे हैं।
आयान मुखर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़
आयान मुखर्जी के घर के बाहर एंबुलेंस देखी गई और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देब मुखर्जी का निधन सोते हुए हुआ। उनके परिवार ने शांति से उनकी अंतिम विदाई की तैयारी की और उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे विले पार्ले के श्मशान घाट में किया जाएगा।
इस दुखद घटना पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे आयान मुखर्जी के घर पहुंचे और उनका दुख शेयर किया। आयान के करीबी मित्र फिल्म निर्माता करण जौहर होली के मौके पर भी अपनी खुशियां छोड़कर सीधे आयान के घर पहुंचे। दोनों ने एक साथ कई फिल्में बनाई हैं और उनके बीच गहरी दोस्ती है। करण जौहर ने अपने दोस्त के दुख में शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदनाएं दीं।
आलिया भट्ट भी आयान के घर पहुंचीं
आलिया भट्ट भी इस दुख की घड़ी में आयान के पास पहुंचीं। आयान की अच्छी दोस्त आलिया भी अपने दोस्त का दुख बांटने उनके घर पहुंचीं और देब मुखर्जी की अंतिम विदाई में हिस्सा लिया। इस दौरान आलिया की आंखों में आंसू थे और उन्होंने भी देब मुखर्जी को विदाई दी।
काजोल भी दिखीं इमोशनल
देब मुखर्जी के निधन पर काजोल भी अपनी मां तनुजा के साथ आयान के घर पहुंचीं। काजोल के लिए ये समय बहुत भावनात्मक था, क्योंकि देब मुखर्जी उनके चाचा थे। दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल अक्सर अपने चाचा के साथ नजर आती थीं और दोनों के बीच एक खास रिश्ता था। काजोल अपनी नम आंखों के साथ आयान के घर पहुंची और अपने चाचा को अंतिम विदाई दी।
रणबीर कपूर भी अपने करीबी दोस्त आयान के दुख में शामिल होने उनके घर पहुंचे। रणबीर और आलिया दोनों ही अचानक भारत लौटे और तुरंत आयान के पास पहुंचे। रणबीर ने भी इस मुश्किल वक्त में अपने दोस्त को सहारा देने की कोशिश की।
जया बच्चन भी अपनी बेटी श्वेता नंदा के साथ आयान के घर पहुंचीं। कार से उतरते ही उन्होंने काजोल को गले लगाया और उनके साथ शोक जाहिर किया। जया और काजोल के बीच बहुत गहरी दोस्ती है।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan की गर्लफ्रेंंड गौरी की हॉलीवुड एक्ट्रेस से हुई तुलना, यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन्स
संबंधित खबरें
'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
31 mins agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
1 hr agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
2 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
16 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
17 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
18 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
19 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines