News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. वहीं अब छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. ओपनिंग डे और वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करने के बाद अब फिल्म का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम आकर गिरा है. हालांकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है, लेकिन मूवी अभी भी भारत में 50 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने 6 दिनों में कितनी कमाई की है?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई में छठे दिन गिरावट देखने को मिली है. अजय देवगन की फिल्म ने छठे दिन 3.50 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.84% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 6.19%, दोपहर के शो 8.05%, शाम के शो 8.76% और रात के शो 12.37% रहे. वहीं अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: De De Pyaar De 2 ने वीकेंड पर धनाधन छापे नोट, 50 करोड़ के पार पहुंचा फिल्म का कलेक्शन

‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले दिन 8.75 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद पहले वीकेंड पर फिल्म ने 26 करोड़ का बिजनेस किया. भारत में फिल्म ने अब तक 47.75 करोड़ की कमाई की. हालांकि इसके बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही थी. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो मूवी ने अब तक 68.5 करोड़ की कमाई कर ली है. 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में फिल्म सिर्फ कुछ ही कदमों दूर है.
यह भी पढ़ें: De De Pyaar De 2 ने वीकेंड पर धनाधन छापे नोट, 50 करोड़ के पार पहुंचा फिल्म का कलेक्शन
फिल्म की कास्ट की बात की जाए तो इस फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ-साथ आर माधवन, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी, इशिता दत्ता और गौतमी कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. मूवी के ‘3 शौक’ गाने में मीजान जाफरी और जावेद जाफरी एक-दूसरे के साथ डांस जुगलबंदी करते दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर दोनों के डांस को काफी तारीफ भी मिली.
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।