De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की लेटेस्ट फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. वीकेंड पर धनाधन कमाई करने के बाद फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई का आंकडा पार कर लिया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी मूवी की कास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. अजय देवगन और आर माधवन की कॉमेडी से ऑडियंस काफी इम्प्रेस है. चलिए आपको भी बताते हैं अब तक ‘दे दे प्यार दे 2’ ने कितनी कमाई की है?
तीसरे दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ ने तीसरे दिन 13.75 करोड़ की कमाई की. वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 52 करोड़ हो गया है. वहीं अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. ओपनिंग डे से अब तक फिल्म की कमाई में उछाल ही देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Ajay Devgn के साथ हुआ था भयंकर हादसा, एक्टर ने खुद किया खुलासा
फिल्म का अब तक का कलेक्शन
‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले दिन 8.75 करोड़ की कमाई की थी. वहीं वीकेंड पर ये आंकड़ा 26 करोड़ पहुंच गया है. मूवी ने वर्ल्डवाइड जहां 52 करोड़ की कमाई की, वहीं भारत में ये आंकड़ा 34.75 करोड़ पहुंच गया है. अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. फैंस को भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है. मूवी की कास्ट ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है.
यह भी पढ़ें: 1 घंटे 52 मिनट की वो फिल्म, जिसको देख कांप जाएगी रूह, हलक में अटक सकती है सांस
मूवी में कौन-कौन?
कास्ट की बात की जाए तो इस फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ-साथ आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी और इशिता दत्ता लीड रोल में नजर आए हैं. मूवी के गाने भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. ये फिल्म साल 2019 में आई ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है. वहीं फिल्म की कहानी को दूसरे पार्ट में आगे बढ़ाया गया है. अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines