De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं अजय देवगन की फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. मूवी ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कास्ट की तारीफ की जा रही है. अजय देवगन और फिल्म की कास्ट की कॉमेडी को काफी पसंद भी किया जा रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ ने ओपनिंग डे पर कितने नोट छापे हैं?
‘दे दे प्यार दे 2’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले दिन 8.50 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.05% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 7.46%, दोपहर के शो 10.66%, शाम के शो 12.80% और रात के शो 25.26% रहे. वहीं अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. फिल्म की कास्ट की कॉमेडी को काफी पसंद किया जा रहा है, इसलिए फैंस इस फिल्म को अपनी फैमिली के साथ भी देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 62 की उम्र में जावेद जाफरी का जबरदस्त डांस, ‘दे दे प्यार दे 2’ में बाप-बेटी की जोड़ी ने 2 मिनट में उड़ाया गर्दा
‘थामा’ से कितनी पीछे?
वहीं अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब साबित हुई है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ ने पहले दिन 24 करोड़ की कमाई की थी. इन आंकड़ों के हिसाब से आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की ‘दे दे प्यार दे 2’ से 15.5 करोड़ आगे है. हालांकि अपकमिंग वीकेंड पर ‘दे दे प्यार दे 2’ का ये आंकड़ा बढ़ता नजर आ सकता है.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 15 मिनट की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म, जिसमें दिखेगा अधेड़ उम्र वाला रोमांस; इस OTT पर मौजूद
दोनों फिल्मों में कौन-कौन?
‘दे दे प्यार दे 2’ को सोशल मीडिया पर ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये फिल्म साल 2019 में आई ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है. इस सीक्वल में पुरानी कास्ट और नई कास्ट का तड़का लगता नजर आया है. मूवी में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ-साथ जावेद जाफरी, आर माधवन, मीजान जाफरी, इशिता दत्ता और गौतमी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं फिल्म को अंशुल शर्मा ने डायरेक्ट किया है.
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
16 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
18 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
19 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
20 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
21 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
21 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines