हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'वीराना' की 'चुड़ैल' की खूबसूरती पर लट्टू था Dawood Ibrahim, अंडरवर्ल्ड डॉन ने छीना हसीना का करियर

Veerana Actress Jasmin: हिंदी सिनेमा में कई ऐसे चेहरे हैं, जो रातोंरात इंडस्ट्री से गायब हो गए। इस लिस्ट में ‘वीराना’ की चुड़ैल का भी नाम शामिल है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन थी वो हसीना, जिसकी खूबसूरती पर दाऊद भी लट्टू था?

विज्ञापन
Jasmin, image credit- Google

Veerana Actress Jasmin: बी-टाउन की हसीनाएं हमेशा से अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रही हैं। जी हां, फिर चाहे बात आज के सिनेमा की हो या बरसों पहले की। हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियों ने हमेशा ही अपने खूबसूरती से लोगों का दिल जीता है, लेकिन एक तरफ जहां इन अभिनेत्रियों की खूबसूरती के चर्चे होते थे, तो दूसरी तरफ यही खूबसूरती इन हसीनाओं के लिए गले की फांस बन गई और नतीजा कि…. वो रातोंरात फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं।

गुमनाम एक्ट्रेस की गुमनाम-सी कहानी…

आज हम आपको ऐसी ही एक हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हिंदी सिनेमा की इकलौती ‘चुड़ैल’ से मशहूर तो जरूर हुई, लेकिन इस ‘भूतनी’ की खूबसूरती का दीवाना हो गया अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम… अब जब किसी हसीना पर दाऊद की नजर हों, तो भला उसके साथ कोई कहानी तो जरूर बनेगी ही। आइए आपको बताते हैं इस गुमनाम एक्ट्रेस की गुमनाम-सी कहानी…

Jasmin

कहां हैं जैस्मिन?

दरअसल, आज फिल्म ‘वीराना’ के फिल्ममेकर गंगू रामसे के निधन की खबर आई, जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर पसर गई। इस बीच फिल्म से जुड़ी लोगों की यादें भी ताजा हो गई और चर्चा आ गई ‘वीराना’ की ‘चुड़ैल’ पर… जी हां, वही ‘भूतनी’, जिससे लोग डरे तो नहीं लेकिन उनकी खूबसूरती के कायल जरूर हुए। हम बात कर रहे हैं फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी अभिनेत्री जैस्मिन की। जी हां, आज के समय में कोई नहीं जानता कि जैस्मिन कहां हैं और क्या करती हैं? लेकिन अपने टाइम पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया।

Jasmin

रातोंरात इंडस्ट्री से हुईं गायब

फिल्म वीराना से मशहूर हुई जैस्मीन ने इस फिल्म के बाद कई फिल्मों में काम किया, लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि जैस्मीन रातोंरात इंडस्ट्री से गायब हो गईं। दरअसल, फिल्म वीराना के बाद अंडरवर्ल्ड डॉन की नजर जैस्मीन पर पड़ी और जिसकी दुनिया दीवानी हो चुकी हो, भला अंडरवर्ल्ड डॉन उसे कैसे इग्नोर कर दें। कहा जाता है कि अंडरवर्ल्ड से जैस्मीन को लगातार फोन आने लगे और अंडरवर्ल्ड ने जैस्मीन को इतना परेशान किया कि उन्हों हमेशा के लिए इंडिया छोड़ना पड़ा और ऐसे ही ये हिंदी सिनेमा की खूबसूरत-सी चुड़ैल कहीं गुमनाम हो गई।

Jasmin

दाऊद इब्राहिम ने आजमाए खूब जतन

कहा जाता है कि जैस्मीन के पीछे पागल अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने खूब जतन आजमाए, लेकिन जैस्मीन ने कभी उन्हें भाव नहीं दिया। इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा गया है कि जैस्मीन ने विदेश जाकर शादी कर ली। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शायद अब एक्ट्रेस जिंदा ही नहीं हों, जैस्मीन को लेकर तरह-तरह की बातें वक्त-वक्त पर सामने आती रही हैं, लेकिन इनमें कुछ भी ऑफिशियल नहीं हैं।

Jasmin

News24 नहीं करता पुष्टि

हालांकि हाल ही में वीराना फिल्म में काम कर चुके अभिनेता हेमंत बिरजे ने एक्ट्रेस को लेकर खुलासा किया। जी हां, उन्होंने बताया कि जैस्मीन अमेरिका में रहती हैं और वो अपनी लाइफ से खुश हैं। जैस्मीन का कहना है कि अब वो फिल्मों में वापसी नहीं करना चाहती। हालांकि एक्ट्रेस अपना खुद का बिजनेस संभाल रही है और बेहद शानदार लाइफ जी रही हैं। बता दें कि जैस्मीन से जुड़ी इस जानकारी की पुष्टि News24 नहीं करता है, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर ये जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- क्या है The Diary of West Bengal से जुड़ा विवाद? फिल्म मेकर्स को पाकिस्तान से मिली धमकी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें