Baywatch Actress Pamela Bach Death: हॉलीवुड से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल मशहूर एक्ट्रेस पामेला बाख का निधन हो गया है। डेविड हैसलहॉफ की पूर्व पत्नी पामेला बाख का निधन 62 वर्ष की उम्र में हुआ। उनके निधन की खबर सबसे पहले उनके एक्स-हस्बैंड डेविड हैसलहॉफ ने दी, जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद घटना की जानकारी दी। पामेला बाख का निधन एक रहस्यमय परिस्थिति में हुआ है और उनके निधन के कारणों की जांच की जा रही है। लॉस एंजिल्स मेडिकल एग्जामिनर के कार्यालय ने शुरूआत में इसे आत्महत्या का मामला बताया है, हालांकि इस कदम की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
आत्महत्या का जताया गया शक
हॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक पामेला बाख की मौत के बाद मेडिकल एग्जामिनर ने जांच शुरू की थी, जिसमें ये शक जताया गया कि ये आत्महत्या का मामला हो सकता है। हालांकि, इस मामले में जांच जारी है और आत्महत्या की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पामेला की मौत की खबर ने हॉलीवुड में एक शोक की लहर पैदा कर दी है और उनके फैंस भी इस खबर को यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
डेविड हैसलहॉफ ने शोक जताया
अपने पूर्व जीवनसाथी के निधन पर डेविड हैसलहॉफ ने भी एक इमोशनल पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘हमारा परिवार पामेला के निधन से गहरे शोक में है। हम इस मुश्किल समय में मिले समर्थन और प्यार के लिए आभारी हैं, लेकिन हम आपसे निवेदन करते हैं कि हमें इस वक्त की प्राइवेसी दी जाए, ताकि हम इस दुख से उबर सकें।”
पामेला और डेविड की शादी और तलाक
पामेला बाख ने दिसंबर 1989 में डेविड हैसलहॉफ से शादी की थी, जो हॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक था। हालांकि दोनों के रिश्ते में कई दिक्कतें आईं और 2006 में उनका तलाक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके तलाक का कारण घरेलू विवाद और शादीशुदा जिंदगी में आया तनाव था। पामेला ने डेविड पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगाया था।
पामेला बाख और डेविड हैसलहॉफ की दो बेटियां हैं टेलर और हेली जो इस समय अपनी मां की मौत के बाद गहरे शोक में हैं। पामेला की मौत ने उनके परिवार को एक भारी आघात पहुंचाया है और परिवार के सदस्य इस शोक को झेलने में असमर्थ हैं।
यह भी पढ़ें: Anurag Kashyap के बॉलीवुड छोड़ने पर Subhash Ghai का रिएक्शन, बताया क्यों होता जा रहा टॉक्सिक?
संबंधित खबरें
अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 mins ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
22 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines