David Allen Daughter Died: दुनिया में जो आया है, उसका एक दिन जाना तय है लेकिन अगर ये दुनिया किसी नन्ही सी जान का वेलकम करे और कुछ हीन दिन में वो नन्ही जान मौत के मुंह में समा जाए ये सोचकर ही दिल दहल जाता है। मशहूर यूट्यूबर और टिक टॉक स्टार डेविड एलन कुछ ऐसे ही दर्द से जूझ रहे हैं। आलम ये है कि उनके परिवार को अपनी नन्ही जान की मौत से सदमा लग गया है। दरअसल, डेविड एलन ने एक महीने पहले ही अपनी बेटी लिली का वेलकम किया था। जन्म के सिर्फ पांच हफ्ते बाद ही लिली ने अपने परिवार और इस दुनिया से अलविदा ले लिया। इतनी छोटी सी बच्ची की मौत से डेविड पूरी तरह से टूट चुके हैं।
बेटी ने पांच हफ्ते के अंदर तोड़ा दम
बता दें कि टिक टॉक स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डेविड एलन अपने यूजरनेम ToTouchAnEmu के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने बीते दिनों रविवार, 4 अगस्त को इंस्टाग्राम और टिक टॉक पर इस दुखद खबर को शेयर किया। अपनी पोस्ट की शुरुआत में डेविड ने लिखा, ‘मैंने अपनी लाइफ में कई बेहतरीन और मशहूर हस्तियों से मुलाकात की। शोज में गया और कई इंटरव्यू भी दिए। वो वाकई बढ़िया वक्त था।’ इसके बाद उन्होंने अपनी पांच हफ्ते की बेटी की मौत की घोषणा भारी मन से की।
मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ
डेविड एलन ने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने अपनी जिंदगी में जो सबसे शानदार काम किया है, वो अपनी पत्नी जेसिका के साथ मिलकर अपनी बच्ची लिली का इस दुनिया में वेलकम करना था। करीब एक हफ्ते पहले वो पांच सप्ताह की थी, जब आधी रात में उसकी मौत हो गई।’ डेविड ने बताया कि उनकी बेटी लिली का जन्म 21 जून को हुआ था, जबकि उसकी मौत 27 जुलाई को हो गई। हालांकि पोस्ट में डेविड ने बेटी की मौत की वजह का खुलासा नहीं किया है।
सदमे में परिवार
डेविड ने आगे बताया कि ‘जितना हो सकता था, अपनी बेटी को खोने के लिए मैं उतना रोया। मुझे लगता है कि यह आसान नहीं है। मैं नहीं चाहता कि किसी के साथ ऐसा हो।’ उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना को शेयर करने के लिए मैंने एक सप्ताह तक इंतजार किया क्योंकि मैं हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। मुझे नहीं पता था कि इसके बारे में कैसे बात की जाए। बेटी की मौत से परिवार को सदमा लगा है। उन्होंने कहा कि अपने छोटे बच्चे को गले लगाओ और उसे मेरे लिए कसकर जकड़ लो।
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
11 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
12 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
14 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
16 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
18 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
19 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
21 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
21 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
21 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines