Daughters Day 2022: आज पूरे वर्ल्ड में ‘डॉटर्स डे’ (Daughters Day) मनाया जा रहा है। वो कहते हैं ना कि परिवार की विरासत बेटे आगे बढ़ाते हैं लेकिन अब जमाना बदल गया है। अब बेटियां अपने परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। फिल्मी गलियारों में भी ऐसी बेटियां हैं जिन्होंने अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया है। आइए एक नजर डालते हैं :
अभी पढ़ें – Heropanti 2 के फेलियर पर बोले Tiger Shroff, ‘रिलीज से पहले बड़ा मज़ा..
करिश्मा कपूर
बॉलीवुड स्टार बबिता और रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) की बेटी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। राज कपूर, शशि कपूर की विरासत को करिश्मा कपूर ने बखूबी आगे बढ़ाया। 90 के दशक में करिश्मा कपूर का नाम इंडस्ट्री के टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार था। आज के समय में भी एक्ट्रेस का जलवा बखूबी देखने को मिलता है।
काजोल
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा तनुजा (Tanuja) की बेटी काजोल (Kajol) ने फिल्मी गलियारें में एक खास मुकाम हासिल किया है। काजोल ने बेहद कम उम्र में अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgan) संग शादी रचाई। आज भी एक्ट्रेस इंडस्ट्री में बखूबी एक्टिव हैं।
करीना कपूर
बॉलीवुड डीवा करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपनी एक्टिंग और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि करीना कपूर बबिता और रणधीर कपूर की बेटी हैं। इसके साथ ही वो 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की बहन हैं। एक्ट्रेस ने अपने बखूबी अपने परिवार की एक्टिंग लेगसी को आगे बढ़ाया है।
अभी पढ़ें – Priyanka Nick Video: सरेआम पति संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बीच इवेंट में किया किस
आलिया भट्ट
फिल्म मेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार फिल्मों के साथ आज आलिया इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उन्होंने हैंडसम हंक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संग शादी की है। जल्द ही स्टार कपल पेरेंट्स बनने वाले हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
3 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
5 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
6 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
8 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
9 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
10 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
10 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
11 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines