Dasara Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी ‘दसरा’ ने उड़ाया गर्दा, फिल्म ने कमाए इतने करोड़
Edited By Nancy Tomar

Dasara Box Office Collection Day 8
Edited By Nancy Tomar

Dasara Box Office Collection Day 8
Dasara Box Office Collection Day 2: 30 मार्च को नानी स्टारर फिल्म ‘दसरा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रिलीज होते ही इस पैन इंडिया फिल्म ‘दसरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना ढंका बजा दिया।
फिल्म दसरा को देखने के लिए पहले दिन ही सिनेमाघर खचाखच भर गए। साथ ही इस फिल्म ने भोला को टक्कर देते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा दिया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, नानी की पैन इंडिया प्रोजेक्ट ‘दसरा’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन टिकट खिड़की पर 12 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 35.20 करोड़ रुपये हो गई है। ‘दसरा’ की दूसरे दिन की कमाई ने मेकर्स को झटका दिया है, हालांकि उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है।
साथ ही फैंस नानी की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं और फिल्म का फर्स्ट हाफ हो या इंटरवल या क्लाइमेक्स सभी कुछ रौंगटे खड़े कर रहा है। साथ ही ये फिल्म बिना किसी तामझाम के बनाई गई है और इसलिए इसका हर एख सीन बेहद कमाल का है। साथ ही ये फिल्म कही भी अपनी पकड़ नहीं छोड़ती हैं और इसलिए अब ‘दसरा’ का क्रेज ऑडिय़ंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।
साथ ही सुधाकर चेरुकुरी और श्रीकांत चुंडी द्वारा निर्मित दसरा में नानी, कीर्ति सुरेश, दीक्षित शेट्टी, शाइन टॉम चाको, समुथिरकानी, साई कुमार अहम किरदार निभाते नजर आ रहे है। वहीं, फिल्म में संतोष नारायणन ने म्यूजिक दिया है और इसके गाने भी बेहद शानदार हैं।
नानी की पैन इंडिया फिल्म ‘दसरा’ का पहले दिन का कलेक्शन देखकर उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर और काफी अच्छा कलेक्शन कर लेगी। साथ ही इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में सिंगरेनी कोयला खानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, राजनीतिक महत्वाकांक्षा और सत्ता संघर्ष की एक अनूठी कहानी को दिखाया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: