हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Renukaswamy Murder Case में रिहा हो चुके हैं एक्टर, फिर क्यों कोर्ट गए Darshan Thoogudeepa?

Renukaswamy Murder Case, Darshan Thoogudeepa: कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को बेल मिल गई थी, लेकिन अब फिर से एक्टर को अदालत देखा गया।

विज्ञापन
Darshan Thoogudeepa

Renukaswamy Murder Case, Darshan Thoogudeepa: कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा एक बार फिर से चर्चा में हैं। बीते कई महीनों से दर्शन ‘रेणुकास्वामी मर्डर केस’ में जेल में बंद थे। हाल ही में दर्शन को कोर्ट से बेल मिली है, लेकिन अब फिर से दर्शन को कोर्ट जाते देखा गया। इस बीच सवाल ये है कि अगर दर्शन सुनवाई के लिए अदालत नहीं गए, तो फिर क्यों गए? आइए जानते हैं…

बेल मिलने के बाद भी क्यों अदालत गए दर्शन?

आज यानी 16 दिसंबर को अभिनेता दर्शन फिर से कोर्ट गए। बता दें कि दर्शन जमानत बॉन्ड पर साइन करने के लिए अदालत गए थे। हाल ही में दर्शन और अभिनत्री पवित्रा गौड़ा को रेणुकास्वामी हत्या मामले में बेल मिली है। इसलिए फॉर्मेलिटी पूरी करने के लिए दर्शन को अदालत जाते देखा गया।

पीठ में दर्द के कारण अस्पताल में दर्शन

गौरतलब है कि दर्शन को पीठ में दर्द के कारण हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब वो अदालत की फॉर्मेलिटी पूरी करने पहुंचे और उन्होंने जमानत बॉन्ड पर साइन किए। बता दें कि 13 दिसंबर को हाई कोर्ट ने रेणुकास्वामी हत्या मामले में दर्शन और उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा समेत सभी आरोपियों को जमानत दे दी थी।

विज्ञापन

11 जून को गिरफ्तार हुए थे दर्शन

डॉक्टरों से सलाह लेने के बाद ही दर्शन अपनी वाइफ विजयलक्ष्मी और साथी अभिनेता धनवीर के साथ अदालत में पेश हुए। बता दें कि पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजने के बाद 8 जून को रेणुकास्वामी की हत्या करने के आरोप में दर्शन को इस साल 11 जून को गिरफ्तार किया गया था।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, पवित्रा गौड़ा दर्शन की कथित गर्लफ्रेंड हैं और दर्शन के एक फैन ने पवित्रा को अश्लील मैसेज किए थे, जिसके बाद रेणुकास्वामी की हत्या की गई। इस मामले में जब पुलिस जांच हुई, तो कई राज खुले और पता लगा कि रेणुका को बेहद बेरहमी से मारा गया था। मामले की मुख्य आरोपी पवित्रा हैं, लेकिन कोर्ट से उन्हें भी अब बेल मिल गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 बनी 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, 11 दिन में तोड़े सारे रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola