Darshan Thoogudeepa VIP Treatmeant in Jail: रेणुकास्वामी मर्डर केस को लेकर अब चर्चा कुछ कम हो गई थी कि अब फिर से ये केस सुर्खियों में आ गया है। रेणुकास्वामी मर्डर केस में आरोपी कन्नड़ एक्टर दर्शन का बीते दिन एक फोटो वायरल हुआ, जिसके बाद फिर से इस केस के बारे में बाते होने लगी। सोशल मीडिया पर दर्शन का जो फोटो सामने आया, वो जेल का है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टर को आरोपी होने के बाद भी वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। इसके बाद अब जेल से दर्शन का वीडियो भी सामने आया है।
इंटरनेट पर सामने आया वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @RanadheeraGowda नाम के एक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया। इस पोस्ट में दावा किया गया कि ये वीडियो दर्शन का है, जो जेल से सामने आया है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शन वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं और बेहद खुश हैं।
जेल में मौज ले रहे दर्शन!
गौरतलब है कि बीते दिन भी जेल से दर्शन का एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें वो बैरक से बाहर नजर आए। सामने आए फोटो में दर्शन ना सिर्फ बैरक से बाहर थे बल्कि अपने दोस्तों संग मेज-कुर्सी लगाए बैठे थे और पार्टी कर रहे थे। इस फोटो के सामने आने के बाद सवाल उठे कि इतने बड़े हत्याकांड में आरोपी होने के बाद दर्शन को कैसे इतनी छूट मिल रही है कि वो पार्टी कर रहे हैं।
Darshan
रेणुकास्वामी मर्डर केस की ऑटोप्सी रिपोर्ट के खुलासे
गौरतलब है कि अभिनेता दर्शन पर रेणुकास्वामी की हत्या का आरोप है। दर्शन ने ना सिर्फ कथित तौर पर रेणुकास्वामी की हत्या की बल्कि उसके साथ इंसानियत की सारी हदें पार की। जी हां, रेणुकास्वामी मर्डर केस की ऑटोप्सी रिपोर्ट की मानें तो उसमें खुलासा हुआ था कि पहले रेणुकास्वामी को बांधा गया और फिर उसे लाठियों से पीटा गया।
Darshan Thoogudeepa
पवित्रा गौड़ा को लेकर हुआ पूरा बवाल
इसके बाद उसे बिजली के झटके भी दिए गए, जिसे उसे सदमा लगा और पीड़ित के अंडकोष तक फट गए थे। इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट में तो ये भी कहा गया कि रेणुका का एक कान भी गायब था और उसका चेहरा भी कुत्तों ने आधा खाया हुआ था। बता दें कि कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पवित्रा गौड़ा के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के बाद दोनों अभिनेताओं (दर्शन और पवित्रा) ने रेणुका स्वामी की हत्या की साजिश रची थी। हालांकि अब इस मामले में दर्शन के वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर जांच हुई और जेल के 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- ‘मैं उस लेवल का नहीं हूं, लोग मेरा मजाक…’ Aamir Khan ने ऐसा क्यों कहा? Shahrukh-Salman के बारे में भी कह दी ये बात?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी गई फिरौती
7 mins ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
24 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
19 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
20 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
20 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
21 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines