Renuka Swamy Murder Case: रेणुकास्वामी मर्डर केस को लेकर टाइम-टाइम पर अपडेट सामने आते रहते हैं। इस वक्त ये केस फिर से चर्चा में आ गया है। रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में साउथ एक्टर दर्शन अभी भी जेल में बंद हैं। हालांकि अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई हैं, उनमें कहा जा रहा है कि दर्शन को जेल में परेशानी हो रही हैं। एक्टर का बहुत ज्यादा पीठ में दर्द हो रहा है और इसकी वजह से वो चल-फिर भी नहीं पा रहे हैं।
जेल में बंद दर्शन की हालत नहीं ठीक
Tv9 की लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेणुकास्वामी की हत्या के आरोपी अभिनेता दर्शन की कमर के निचले हिस्से में L1-L5, जिसे काठ की रीढ़ भी कहा जाता है, उसमें गंभीर रूप से दर्द हो रहा है। इसके अलावा रिपोर्ट में दावा किया गया कि दर्शन थुगुदीपा ने अधिकारियों से उन्हें बेंगलुरु शिफ्ट करने की गुहार लगाई है।
खड़े होने और चलने में हो रही परेशानी
गौरतलब है कि इससे पहले कन्नड़ अभिनेता ने अधिकारियों से कहा था कि अगर अदालत ने उनकी जमानत से इनकार कर दिया तो उन्हें परप्पाना अग्रहारा जेल में ट्रांसफर कर दिया जाए। इस पर दर्शन के वकील उनसे मिलने के लिए 19 अक्टूबर (शनिवार) को बेल्लारी जेल पहुंचे थे। अपने वकील के आने पर दर्शन थुगुदीपा को दर्द में ही वीजिटर्स रूम में जाते देखा गया था और वो बिना सहारे के खड़े होने और चलने में दिक्कत का सामना कर रहे थे।
डॉक्टर ने दी सर्जरी की सलाह
इस बीच जेल में बंद दर्शन को पीठ दर्द के लिए फिजियोथेरेपी दी गई। डॉक्टर की सलाह पर दर्शन को उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए उनके सेल के अंदर एक मेडिकल बेड, एक कुर्सी और एक तकिया दिया गया है। हालांकि, पीठ दर्द की परेशानी अभी भी कम नहीं हुई है और डॉक्टर ने सर्जरी की सलाह दी है।
पुराना शेड्यूल फॉलो नहीं कर पा रहे दर्शन
विजय कर्नाटक की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि दर्शन थुगुदीपा कई सालों से पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। वो अक्सर अस्पताल जाते थे और अपने शेड्यूल में जरूरी व्यायाम और इलाज लेते थे। इतना ही नहीं बल्कि एक्टर की छोटी-मोटी सर्जरी भी हो चुकी है। दर्शन थुगुदीपा की कमर का दर्द बढ़ने का एक कारण ये भी हो सकता है कि वो अपना पुराना शेड्यूल फॉलो नहीं कर पा रहे हैं।
क्या होगा नया मोड़?
इसके अलावा अगर रेणुकास्वामी मामले में दर्शन की बेल अर्जी की बात करें तो हाल ही में बेंगलुरु की एक अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद कन्नड़ स्टार ने जमानत के लिए कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और कथित तौर पर आपातकालीन सुनवाई की मांग की। देखने वाली बात होगी कि अब मामले में क्या नया अपडेट सामने आता है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 में दूसरे हफ्ते में टॉप 5 पर कौन? चौथा और 5वां नाम नहीं होगा हजम
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
18 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
19 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
21 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
21 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
22 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines