Pavithra Gowda, Darshan Thoogudeepa: इन दिनों रेणुकास्वामी मर्डर केस (Renukaswamy Murder Case) को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है और आए दिन इसको लेकर कुछ ना कुछ नई बात सामने आ रही है। वहीं, अब इस केस में फिर से एक नया खुलासा हुआ है। जी हां, जबसे रेणुकास्वामी मर्डर केस चर्चा में आया है, तबसे ही पवित्रा गौड़ा को ना सिर्फ दर्शन की को-स्टार बल्कि उनकी पत्नी भी कहा जा रहा है। हालांकि अब इसका खुलासा खुद दर्शन के वकील ने कर दिया है। जी हां, पुलिस संग हालिया बातचीत में वकील ने इसको लेकर बयान दिया है। आइए आपको बताते हैं कि क्या पवित्रा गौड़ा, एक्टर दर्शन की दूसरी वाइफ हैं या नहीं?
दर्शन के वकील ने किया खुलासा
दरअसल, दर्शन के वकील ने पहले अन्नपूर्णेश्वरी नगर पुलिस स्टेशन में उनसे मुलाकात की। फिर उन्होंने मीडिया ये पवित्रा और दर्शन के रिश्ते के बारे में बात की। जी हां, इस दौरान दर्शन के वकील अनिल बाबू ने कहा कि जबसे दर्शन अरेस्ट हुए हैं, तबसे मैं उनसे दो बार मिल चुका हूं। इसके अलावा मैं उनकी वाइफ, ससुराल और फैमिली के बारे में भी जानता हूं।
कौन हैं दर्शन की वाइफ?
इस बातचीत में अनिल बाबू ने आगे कहा कि कुछ लोगों को कहना है कि पवित्रा गौड़, दर्शन की दूसरी वाइफ हैं और इससे दर्शन की बीवी विजयलक्ष्मी परेशान है। अनिल ने कहा कि विजयलक्ष्मी सबको ये बताना चाहती हैं कि वो ही एक्टर दर्शन की कानूनी रूप से वाइफ है और उनके अलावा दर्शन की कोई और पत्नी नहीं है। बातचीत में अनिल ने बताया दर्शन और विजयलक्ष्मी का एक बेटा भी है और जहां तक बात पवित्रा की है, तो वो को-एक्टर और दर्शन की दोस्त हैं। इससे ज्यादा दोनों के बीच में कोई रिश्ता नहीं है।
दर्शन की कितनी बीवी?
अनिल ने आगे कहा कि अगर दर्शन और पवित्रा की शादी हुई होती, तो कोई रिकॉर्ड होता या कोई सबूत होता, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। कोई डॉक्यूमेंट, कोई सबूत नहीं है। अभिनेता ने सिर्फ विजयलक्ष्मी से शादी की है और वो ही दर्शन की इकलौती वाइफ हैं। इसके साथ ही अनिल ने पुलिस कस्टडी में दर्शन के हाल की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दर्शन ठीक हैं और उनकी हेल्थ को देखते हुए हम पुलिस की मौजूदगी में उनकी हेल्थ को लेकर ज्यादा सवाल नहीं कर सकते। अनिल ने बताया कि एक्टर के कंधे और टखने में दर्द है।
यह भी पढ़ें- पिता किराए पर देते थे टेंट, फिर कैसे एक आम बच्चा बना स्टार? Harsh Mayar की सफलता के पीछे कौन?
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
37 mins agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
3 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines